T20 World Cup: वेस्टइंडीज के खिलाफ तिलक को लेकर भारत ने बनाई खास रणनीति, कोच ने मैच से पहले बताया विक्ट्री प्लान

वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम सुपर-8 मुकाबले से पहले सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा कि तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम तय नहीं है. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उसका रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है.

Advertisement
भारत-वेस्टइंडीज के बीच रविवार को सुपर-8 का मैच (Photo: ITG) भारत-वेस्टइंडीज के बीच रविवार को सुपर-8 का मैच (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले से पहले तिलक वर्मा की बल्लेबाजी क्रम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा.

पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ तिलक वर्मा को छठे नंबर पर भेजा गया था. उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन ठोक दिए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे. उनकी इस तूफानी पारी ने मैच का रुख बदल दिया. इस मैच में तिलक ने पंड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 41 गेंदों में 84 रन की शानदार साझेदारी की. 

Advertisement

क्या फिर उसी नंबर पर खेलेंगे तिलक?

हालांकि शानदार प्रदर्शन के बावजूद कोच ने साफ किया कि अगले मैच में तिलक उसी नंबर पर खेलेंगे, यह तय नहीं है. रयान टेन डोशेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, यह पक्का नहीं है कि वह नंबर 5 या 6 पर ही बल्लेबाजी करेंगे. अब हमारे पास कई विकल्प हैं. हमने देखा कि ऊपर संजू सैमसन के साथ भी प्रयोग कामयाब रहा. विरोधी टीम के संयोजन को देखकर हम बदलाव कर सकते हैं. 

भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला

भारत सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार गया था, जिससे उसकी स्थिति मुश्किल हो गई. हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को भी बड़े अंतर से हराकर भारत की राह थोड़ी आसान कर दी है.

यह भी पढ़ें: 4 मैच, तीन हार... T20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने बार-बार रोका है टीम इंडिया का रास्ता, 2016 का दर्द अब तक जेहन में

Advertisement

क्या कहता है आंकड़ा

अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज को किसी भी अंतर से हराना होगा. लेकिन आंकड़े भारत के पक्ष में नहीं हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक चार मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत सिर्फ एक ही जीत सका है.

ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम पर इतिहास का दबाव भी रहेगा. अब देखना होगा कि क्या टीम इंडिया इस अहम मुकाबले में जीत हासिल कर अंतिम चार में जगह बना पाती है या नहीं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement