अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने तोड़ी चुप्पी... फील्डिंग को बताया चिंता का विषय, शिवम दुबे पर भी दिया बयान

अभिषेक शर्मा यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में खाता नहीं खोल पाए थे. वहीं नामीबिया के खिलाफ मुकाबले को उन्होंने मिस किया था. अभिषेक शर्मा को जल्द फॉर्म में आना होगा, नहीं तो भारतीय टीम मुश्किल में पड़ सकती है.

Advertisement
 अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. (Photo: AFP) अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को सुपर-8 स्टेज में अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी (रविवार) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं. इस मुकाबले से दो दिन पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया.

Advertisement

मोर्ने मोर्केल ने इस दौरान अपनी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम की रणनीति पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ किया कि कुछ खिलाड़ियों को लेकर टीम मैनेजमेंट पूरी तरह आश्वस्त है और फील्डिंग में सुधार पर खास ध्यान दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में क्यों हो रही सारे टॉपर्स की टक्कर, क्या है प्री-सीडिंग का खेला... समझें पूरा गण‍ित

भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म है, जो लगातार तीन पारियों में डक पर आउट हुए हैं. अभिषेक का टी20 वर्ल़्ड कप में अब तक खाता नहीं खुला है. मोर्केल ने कहा कि अभिषेक को लेकर टीम में कोई चर्चा नहीं है. मोर्केल कहते हैं, 'अभिषेक एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं. हमारे लिए अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई है. मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हें बस अच्छी शुरुआत की जरूरत है.'

Advertisement

शिवम दुबे की जमकर तारीफ की
शिवम दुबे ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन किया था. शिवम ने 68 रन बनाए थे और दो विकेट भी झटके. शिवम को लेकर मोर्ने मोर्केल ने कहा, 'किसी भी गेंदबाज के लिए आत्मविश्वास बेहद जरूरी होता है. जब आपको कप्तान का समर्थन महसूस होता है तो फर्क पड़ता है. यह सिर्फ समय की बात थी. उन्हें परिस्थितियों की अच्छी समझ है.'

फील्डिंग में हुई गलतियों पर मोर्ने मोर्केल ने स्वीकार किया कि इस डिपार्टमेंट में भारतीय टीम को सुधार की जरूरत है. मोर्केल कहते हैं, 'हमें दो रन रोकने होंगे. कैचिंग हमारे फोकस पॉइंट्स में से एक है.' कुल मिलाकर टीम मैनेजमेंट का मानना है कि छोटे-छोटे सुधार बड़े मुकाबलों में निर्णायक साबित होंगे.

टी20 विश्व कप में भारत का फुल स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »