बगैर वॉर्नर-स्मिथ कमजोर होगी ऑस्ट्रेलिया, भारत के पास होगा मौका

जब विराट कोहली की टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर चार टेस्ट मैच खेलेगी तब स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर बैन झेल रहे होंगे.

Advertisement
कोहली और स्मिथ कोहली और स्मिथ

तरुण वर्मा

  • सिडनी,
  • 28 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉल टेंपरिंग में दोषी पाए गए स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया, जिससे वे इस साल आईपीएल से बाहर हो गए. जबकि केमरन बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है. यह सभी खिलाड़ी अपने-अपने बैन की समय सीमा में इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से दूर रहेंगे.

ये तीनों बैन के कारण इस साल भारत के खिलाफ नवंबर-दिसंबर में होने वाली सीरीज से भी बाहर रहेंगे. जब विराट कोहली की टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी.

Advertisement

भारत के पास इतिहास रचने का मौका होगा

आपको बता दें कि टीम इंडिया 71 साल से ऑस्ट्रेलिया में कभी भी टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब नहीं रही है. ऐसे में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे दो टॉप खिलाड़ियों के बैन के कारण भारत के पास ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रचने का मौका होगा.

साल 2014 में जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तब स्टीव स्मिथ भारत के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हुए थे, उन्होंने चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 769 रन बनाए थे. भारत के खिलाफ टेस्ट में बेहतरीन रिकॉर्ड रखने वाले स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर का बैन टीम इंडिया के लिए तोहफा साबित हो सकता है.   

स्मिथ-वॉर्नर पर इसलिए गिरी गाज

सीए के अनुसार स्मिथ और वॉर्नर के अलावा बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेंपरिंग मामले में आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3.5 का दोषी पाया गया है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बयान में कहा,‘स्टीव स्मिथ: बारह महीने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट पर प्रतिबंध. डेविड वॉर्नर: सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट पर 12 महीने का प्रतिबंध. केमरन बेनक्रॉफ्ट: सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट पर नौ महीने का प्रतिबंध.’

Advertisement

सभी तीन खिलाड़ियों को क्रिकेट समुदाय से संपर्क बरकरार रखने के लिए क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति होगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता के तहत स्मिथ को इस बात का दोषी पाया गया कि उसे कृत्रिम तरीके से गेंद की दशा बदलने की योजना की पहले से जानकारी थी और उसने इसे रोकने के लिये कुछ नहीं किया. स्मिथ पर मैच अधिकारियों और अन्य को गुमराह करने की कोशिश करने का भी आरोप है.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट के नाम पर सजा खत्म होने के बाद भी एक साल तक कप्तानी के लिए विचार नहीं किया जाएगा जबकि वॉर्नर को कभी कप्तान नहीं बनाया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »