'क्या कमाल का खिलाड़ी है!' वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए शशि थरूर, विस्फोटक बल्लेबाजी देख ठोका सलाम!

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर ली है. इस जीत के हीरो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे. वैभव ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद लगातार वैभव की तारीफ हो रही है.

Advertisement
वैभव ने दिखाया रौद्र रूप (PHOTO- X/@BCCI) वैभव ने दिखाया रौद्र रूप (PHOTO- X/@BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी चमक बिखेर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन पारियों में नाकाम रहने के बाद वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी 20 मुकाबले में जोरदार वापसी की. महज 15 साल और 118 दिन की उम्र में वैभव ने महज 18 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दिया. अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बरसात की और अंत में 50 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

वैभव ने रचा इतिहास

इस धमाकेदार फिफ्टी के साथ ही वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 15 साल 340 दिन की उम्र में हाफ-सेंचुरी बनाई थी. वैभव का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया है.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने किया ट्वीट

कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी वैभव के इस प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए. थरूर ने अपने एक्स अकाउंट पर वैभव की सराहना करते हुए लिखा कि वैभव!! भारत के लिए पहला अर्धशतक, वो भी सिर्फ 18 गेंदों में! What a phenomenon! ठीक है, आज के लिए इतना ही, लेकिन मुझे उनसे कई और बड़ी पारियों की उम्मीद है!!

18 गेंदों में मचाया हाहाकार

Advertisement

मैच की बात करें तो 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 263.16 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. वैभव की इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने महज 13.2 ओवरों में ही आसानी से मैच अपने नाम कर लिया.

आलोचकों को दिया करारा जवाब

इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू के बाद वैभव का बल्ला शुरुआती तीन मैचों (14, 13 और 15 रन) में शांत रहा था, जिसके चलते उनके चयन पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि, हरारे में खेली गई इस आतिशी पारी के बाद एक बार फिर उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »