राहुल द्रविड़ की वजह से रोहित शर्मा की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी, फिर मम्मी के एक फोन कॉल से बदल गई किस्मत!

साल 2007 में इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से लेकर आज तक रोहित शर्मा 45 नंबर पहनकर ही मैदान पर उतरते हैं. लेकिन इस नंबर की जर्सी को लेकर रोहित ने हाल ही में एक बड़ा राज खोला है. रोहित ने बताया कि 45 नंबर की जर्सी उनकी पहली पसंद नहीं थी.

Advertisement
रोहित शर्मा ने खोला बड़ा राज. (PHOTO: X/ITGD) रोहित शर्मा ने खोला बड़ा राज. (PHOTO: X/ITGD)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है. 45 नंबर की जर्सी पहनकर जब वह मैदान पर उतरते हैं तो गेंदबाजों में अलग ही खौफ देखने को मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं 45 नंबर की जर्सी रोहित शर्मा की पहली पसंद नहीं थी.

दरअसल, रोहित शर्मा की ख्वाहिश 19 नंबर की जर्सी पहनकर भारत के लिए खेलना था. लेकिन राहुल द्रविड़ के कारण उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई. उस दौरान राहुल द्रविड़ भारत के लिए 19 नंबर की जर्सी पहनकर खेला करते थे. 

Advertisement

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रोहित ने फिर 45 नंबर को क्यों चुना? हाल ही में गेमिंग रियलिटी शो 'फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा' में रोहित ने खुद इस बात से पर्दा उठाया और बताया कि कैसे उनकी मां के एक फैसले ने उन्हें यह जर्सी नंबर दिलवाया.

रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्हें सिंगल डिजिट (5, 8 या 9 नंबर) की जर्सी चाहिए थी. लेकिन जब तक वे नंबर चुन पाते, बाकी खिलाड़ियों ने ये सारे नंबर पहले ही ले लिए थे. ऐसे में उनके पास 19 नंबर बचा, जो उन्हें पसंद आ गया और उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट इसी नंबर की जर्सी पहनकर खेला. 

रोहित को चाहिए थी 19 नंबर की जर्सी

रोहित ने बताया कि जब मेरा सिलेक्शन सीनियर इंडियन टीम में हुआ तो साथ के एक खिलाड़ी ने मुझसे कहा कि अंडर-19 में तो ठीक था. लेकिन इंडिया टीम में 19 नंबर नहीं ले सकते. जब मैंने वजह पूछी तो पता चला कि वह जर्सी नंबर खुद कप्तान राहुल द्रविड़ का है. उस वक्त द्रविड़ 19 नंबर पहनकर खेलते थे.

Advertisement

होटल पहुंचकर मम्मी को लगाया फोन

जब 19 नंबर मिलना नामुमकिन हो गया तो रोहित ने उसी शाम होटल पहुंचकर अपनी मां को फोन किया. उन्होंने मां से कहा कि मम्मी, मैं 19 नंबर से नहीं खेल सकता. अब आप ही बताओ कि मुझे कौन-सा नंबर चुनना चाहिए?  

रोहित की मां ने उन्हें 4 और 5 यानी 45 नंबर चुनने की सलाह दी. मां का मानना था कि 4 और 5 को जोड़ने पर 9 बनता है, जो उनके लिए बेहद शुभ रहेगा. रोहित को भी 4 और 5 का यह कॉम्बिनेशन जर्सी पर लिखा हुआ काफी पसंद आया और उन्होंने तुरंत अपनी सहमति दे दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »