Rohit Sharma: रोहित शर्मा मुंबई में खेल रहे गली क्रिकेट, वीडियो हो रहा वायरल

रोहित शर्मा का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है. आईपीएल 2022 में रोहित कुल 14 मुकाबलों में लगभग 19 के एवरेज से 268 रन बना पाए थे.

Advertisement
रोहित शर्मा (@BCCI) रोहित शर्मा (@BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2022,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST
  • रोहित शर्मा गली क्रिकेट खेलते दिखाई दिए
  • 20 जून को इंग्लैंड रवाना होंगे रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 20 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे. गुरुवार सुबह जब टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एक जत्था मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना हुआ था, तब रोहित उसमें शामिल नहीं थे. रोहित हाल ही में परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर मालदीव से लौटे हैं, जिसके चलते वह दूसरे बैच के साथ सोमवार की रात बेंगलुरु से रवाना होंगे.

Advertisement

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा मुंबई के वर्ली में गली क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं. नौ सेकंड के वीडियो में रोहित शर्मा गेंद को मारने के बाद मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ होने हैं 7 मैच

भारत को 1-5 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भिड़ना है. गौरतलब है कि पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम कोविड-19 मामलों के चलते आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल सकी थी. चार टेस्ट मैचों के बाद टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है. टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद दोनों देशों के बीच तीन-तीन मैचों की टी20 एवं वनडे सीरीज भी खेलनी है.

भारत को इसी महीने आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैचों में भी भाग लेना है. जिसके लिए भारत अपने दोयम दर्जे की टीम आयरलैंड भेजने जा रही है. आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के कंधों पर रहेगी. वहीं, भुवनेश्वर कुमार को उप-कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है.

Advertisement

रोहित का हालिया फॉर्म खराब

रोहित शर्मा का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है. आईपीएल 2022 में रोहित कुल 14 मुकाबलों में 19.14 के एवरेज से कुल 268 रन बना सके. इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 120.18 और बेस्ट स्कोर 48 रन रहा है. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब रोहित किसी सीजन में अर्धशतकीय पारी भी नहीं खेल पाए. इंग्लैंड के खिलाफ रोहित फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे.

भारत के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल:

24-27 जून वॉर्म-अप मैच बनाम लिस्सेस्टरशायर
1- 5 जुलाई पांचवां टेस्ट मैच, एजबेस्टन
1 जुलाई टी20 वॉर्म-अप बनाम डर्बीशायर
3 जुलाई टी20 वॉर्म-अप बनाम नॉर्थम्पटनशायर

7 जुलाई पहला टी20, द एजेस बाउल
9 जुलाई दूसरा टी20, एजबेस्टन
10 जुलाई तीसरा टी20, ट्रेंट ब्रिज

12 जुलाई पहला वनडे, द ओवल
14 जुलाई दूसरा वनडे, लॉर्ड्स
17 जुलाई तीसरा वनडे, ओल्ड ट्रैफर्ड


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »