रियान पराग इकलौते नहीं, ये क्रिकेटर्स भी LIVE मैच में कर चुके हैं स्मोकिंग

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पाराग का ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. भारत में वेपिंग बैन होने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है. लेकिन ये इस तरह का पहला मामला नहीं है लेकिन पराग पर सख्त एक्शन हो सकता है.

Advertisement
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वैपिंग करते पकड़े गए थे रियान पराग (Photo: ITG) पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में वैपिंग करते पकड़े गए थे रियान पराग (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में फंस गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते नजर आ रहे हैं. यह घटना पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में मंगलवार को खेले गए मैच के दौरान की बताई जा रही है.

वीडियो सामने आते ही फैंस में नाराजगी बढ़ गई है और बीसीसीआई (BCCI) से जांच की मांग की जा रही है. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पाराग पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी? लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब किसी खिलाड़ी  का लाइव मैच में स्मोकिंग करते हुए वीडियो सामने आया हो. आइए आपको कुछ पुराने मामले बताते हैं...

Advertisement

रियान पराग के मामले के बाद फैंस को जनवरी 2026 का एक मामला भी याद आ गया, जब दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स SA20 लीग के मैच में कैमरे पर वेपिंग करते दिखे थे. उस वक्त वह लाइव स्क्रीन पर खुद को देखकर चौंक गए थे. हालांकि दक्षिण अफ्रीका में वेपिंग गैरकानूनी नहीं है, इसलिए उन्हें कोई सजा नहीं मिली.

इसी तरह 2020 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एरॉन फिंच भी IPL के दौरान ऐसे ही विवाद में फंसे थे, जब UAE में खेले गए सीजन में उन्हें वेपिंग करते देखा गया था.

यह भी पढ़ें: पहले अनन्या-सारा, अब धुआं-धुआं... रियान व‍िवादों में क्यों घ‍िर जाते हैं?

लेकिन रियान पाराग का मामला ज्यादा गंभीर माना जा रहा है. भारत में वेपिंग और ई-सिगरेट पूरी तरह बैन हैं. 2019 में लागू हुए PECA कानून के तहत इनके उत्पादन, बिक्री, खरीद और इस्तेमाल पर रोक है. नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और 6 महीने तक की जेल हो सकती है.

Advertisement

अब तक इस मामले पर ना तो BCCI, ना ही राजस्थान रॉयल्स और ना ही खुद रियान पाराग की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है.

यह भी पढ़ें: 'शर्म करो र‍ियान पराग...', ई-स‍िगरेट पीते द‍िखे RR कप्तान पर फूटा फैन्स का गुस्सा, फैन्स ने लताड़ा

गौरतलब है कि 24 साल के पाराग इस सीजन में कप्तानी भी कर रहे हैं, क्योंकि Sanju Samson अब Chennai Super Kings का हिस्सा बन चुके हैं. हालांकि पाराग का प्रदर्शन बल्ले से खास नहीं रहा है और वह 7 पारियों में सिर्फ 81 रन ही बना सके हैं.

विवाद के बीच मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 222 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और पंजाब किंग्स को सीजन की पहली हार दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement