पहले अनन्या-सारा, अब धुआं-धुआं...  रियान व‍िवादों में क्यों घ‍िर जाते हैं? 

29 APR 2026 

भारतीय क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक बार फिर विवादों में हैं. 

Photo: PTI 

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 में लाइव स्ट्रीम के दौरान उनकी YouTube सर्च हिस्ट्री लीक होने से अनन्या पांडे और सारा अली खान से जुड़ा मामला सामने आया था. 

Photo: Instagram/@ananyapanday

अब IPL 2026 में ई-सिगरेट (vaping) वीडियो वायरल होने से आलोचना बढ़ गई है. लगातार विवादों ने उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Photo: Screengrab

पहले वीड‍ियो देख लीज‍िए 

VIDEO: X/@IPL

मई 2024 में IPL सीजन खत्म होने के बाद रियान पराग अपने यूट्यूब चैनल पर गेमिंग की लाइव स्ट्रीम कर रहे थे. 

Photo: PTI 

इस दौरान उन्होंने म्यूजिक चलाने के लिए यूट्यूब सर्च बार खोला, लेकिन स्क्रीन छिपाना भूल गए.

Photo: PTI 

तब लाइव स्ट्रीम में उनकी सर्च हिस्ट्री दिख गई, जिसमें 'Ananya Panday hot' और 'Sara Ali Khan hot' जैसे शब्द नजर आए थे. 

Photo: Instagram/@saraalikhan95

यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और पराग को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

Photo: Instagram/@saraalikhan95

बाद में फरवरी 2025 में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में रियान पराग ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. 

Photo: AP

उन्होंने तब कहा था कि  इस मामले को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया. 

Photo: AP

पराग के मुताबिक, यह सर्च हिस्ट्री IPL से पहले की थी और उनके डिस्कॉर्ड टीम के किसी सदस्य ने उन्हें 'सेटअप' करने की कोशिश की थी.

Photo: AP

उन्होंने यह भी कहा था कि उस समय उनके पास Spotify या Apple Music जैसे ऐप्स नहीं थे, इसलिए वे यूट्यूब का इस्तेमाल कर रहे थे.

Photo: AP

अब IPL 2026 में ड्रेसिंग रूम के अंदर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया. इस घटना ने एक बार फिर उनके व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Photo: Screengrab

फैन्स और एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक प्रोफेशनल क्रिकेटर होने के नाते उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी चाहिए.

Photo: Screengrab

Read Next