टी20 विश्व कप से पहले पोंटिंग को आई धोनी-हार्दिक की याद, इस बात से हैं चिंतित

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग कंगारू टीम में अच्छा फिनिशर नहीं होने से चिंतित हैं. उनका मानना है कि टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के पास भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी या ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जैसा कोई फिनिशर नहीं है. 

Advertisement
रिकी पोंटिंग (फाइल फोटो) रिकी पोंटिंग (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2021,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST
  • ऑस्ट्रेलिया के पास फिनिशर नहीं होने से पोंटिंग चिंतित
  • 'धोनी या हार्दिक जैसे फिनिशर ऑस्ट्रेलिया के पास नहीं'

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग कंगारू टीम में अच्छा फिनिशर नहीं होने से चिंतित हैं. उनका मानना है कि टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के पास भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी या ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जैसा कोई फिनिशर नहीं है. 

रिकी पोंटिंग ने डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के लिए फिनिशर की भूमिका हमेशा चिंता का सबब रही है. इसके लिए विशेषज्ञ चाहिए जो तीन या चार ओवर खेल सके और 50 रन बना सके.' पोंटिंग ने कहा कि धोनी ने अपने पूरे कैरियर में यह काम किया है और वह इसमें बेहतरीन हैं. हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड भी इस श्रेणी में आते हैं जो अपनी टीम के लिए मैच जीत सकते हैंं. 

Advertisement

पोंटिग ने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छा फिनिशर इसलिए भी नहीं है क्योंकि उसके सभी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बिग बैश लीग में शीर्ष चार स्थान पर खेलते हैं. क्या ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श या मार्कस स्टोइनिस ये काम कर सकते हैं. मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा चिंता का सबब यही है. स्टोइनिस दिल्ली कैपिटल्स के लिए निचले क्रम पर बल्लेबाजी करके कामयाब रहे हैं.

पोंटिंग ने कहा कि मैने पिछले साल स्टोइनिस को दिल्ली के लिए बल्लेबाजी करते देखा. उसने बिग बैश लीग के कुछ मैचों में पारी का आगाज करके मेलबर्न स्टार्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन हमें ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो फिनिशर की भूमिका निभा सके. उसने दिल्ली कैपिटल्स को दो-तीन मैच अपने बल्ले के दम पर जिताए. 

ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक एक बार भी टी20 विश्व कप नहीं जीत पाई है. उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 के संस्करण में आया था, जब वह उपविजेता रही थी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »