शुभमन गिल को रेस्ट, फिर भी यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर! अश्विन ने चयनकर्ताओं को घेरा

अगले साल अफ्रीकी धरती पर होने वाले क्रिकेट विश्व कप को देखते हुए यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को पर्याप्त अनुभव देना भी चर्चा का विषय है. सीमित अवसर मिलने से युवा बल्लेबाज को इस प्रारूप में अपनी जगह मजबूत करने के कम मौके मिल रहे हैं.

Advertisement
यशस्वी जायसवाल वनडे टीम से ड्रॉप, अश्विन का फूटा गुस्सा. (Photo: PTI) यशस्वी जायसवाल वनडे टीम से ड्रॉप, अश्विन का फूटा गुस्सा. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर किए जाने पर बवाल मच गया है. पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चयनकर्ताओं के फैसले पर नाराजगी जताई है. उनका मानना है कि शुभमन गिल को आखिरी दो मुकाबलों से आराम दिए जाने पर यशस्वी को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था. अश्विन ने आगाह किया कि लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने का असर इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज के आत्मविश्वास और करियर के विकास पर पड़ सकता है.

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे पर बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने चयनकर्ताओं के फैसले को 'अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण' बताया. उन्होंने कहा कि यशस्वी जायसवाल ने अलग-अलग प्रारूपों में लगातार रन बनाकर अपनी क्षमता साबित की है. ऐसे में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी लय बरकरार रखने के लिए पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए.

रविचंद्रन अश्विन ने कहा, 'अगर शुभमन गिल आखिरी दो वनडे नहीं खेल रहे हैं, तो उस जगह यशस्वी जायसवाल को जरूर मौका मिलना चाहिए. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इन सब चीजों से उनका आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है.' अश्विन के मुताबिक, यशस्वी करीब चार महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं.
यह भी पढ़ें: 16 साल बाद IPL में इस दिग्गज की वापसी, दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रविचंद्रन अश्विन ने सवाल उठाया कि जब एक बल्लेबाज लगातार रन बना रहा हो, तो उसे टीम में खेलने के मौके देने की कोशिश क्यों नहीं की जा रही है. पूर्व स्पिनर ने कहा, 'वह रन बनाने की मशीन थे. अगर उनका आत्मविश्वास प्रभावित हो रहा है, तो जहां भी संभव हो, उन्हें अवसर देना टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी है. लेकिन उन्हें मौके ही नहीं मिल रहे हैं. यह बहुत अनुचित है.'
यह भी पढ़ें: इंजर्ड ऋषभ पंत टीम में, मोहम्मद शमी से क्या है दिक्कत? न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम सेलेक्शन पर उठे सवाल

Advertisement

उधर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी यशस्वी जायसवाल के ओडीआई टीम से बाहर होने पर सवाल उठाए. पठान ने पूछा कि यशस्वी को वनडे टीम से बाहर रखने का कारण क्या हो सकता है?

रविचंद्रन अश्विन ने यह भी सुझाव दिया कि चयनकर्ता यशस्वी जायसवाल से सीधे बात कर सकते थे और आखिरी दो वनडे में खेलने को लेकर उनकी राय जान सकते थे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की तैयारी के महत्व को स्वीकार किया, लेकिन सवाल किया कि इसके लिए वनडे में खेलने का अवसर क्यों छोड़ा जाए.

रविचंद्रन अश्विन ने यशस्वी जायसवाल को 'अनमोल प्रतिभा' बताते हुए कहा कि उनके विकास पर ध्यान देना चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी है. उनके मुताबिक, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सही समय पर अवसर मिलना जरूरी है, ताकि वे अपनी क्षमता साबित करने के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार रह सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »