रवि शास्त्री की चाहत- सचिन को मिले भारतीय बल्लेबाजी का जिम्मा

नए कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि सचिन तेंदुलकर विदेशी दौरों के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका निभाएं.

Advertisement
सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ को लेकर रवि शास्त्री ने एक बयान दिया है जिसने सभी को चौंका दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि सचिन तेंदुलकर विदेशी दौरों के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका निभाएं. लेकिन सचिन के सलाहकार बनने में कई अड़चनें हैं. वह फिलहाल बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के मेंबर हैं.

Advertisement

एक रिपोर्ट के अनुसार, शास्त्री चाहते हैं कि सचिन विदेशी दौरे के लिए के सलाहकार की भूमिका निभाएं. हालांकि बीसीसीआई ने कहा है कि टीम इंडिया के सलाहकार की नियुक्ति पर तुंरत फैसला नहीं लिया जाएगा. बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि टीम इंडिया के सलाहकार के बारे में उचित समय पर फैसला लिया जाएगा. अभी टीम श्रीलंका दौरे पर बॉलिंग कोच भारत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और असिस्टेंट कोच संजय बांगड़ के साथ जाएगी.

क्या होंगी मुश्किलें

सीएसी में सचिन के साथ सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल हैं. इसी कमेटी ने 11 जुलाई को शास्त्री को नया कोच और जहीर को बॉलिंग कोच और राहुल द्रविड़ को विदेशी दौरों के लिए बैटिंग कोच चुना था. लेकिन, की विशेष मांग के बाद भारत अरुण को टीम इंडिया का नया बॉलिंग कोच बनाया गया है. हालांकि, भारत अरुण को बॉलिंग कोच बनाने के बाद शास्त्री ने कहा था कि राहुल द्रविड़ और जहीर खान के सलाहकार के तौर पर काम करने पर उन्हें खुशी होगी.

Advertisement

सचिन अगर टीम के बल्लेबाजी सलाहार बनते हैं तो उन्हें सीएसी का पद छोड़ना पड़ सकता है. साथ ही सचिन को आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के मेंटर पद से भी इस्तीफा देना पड़ सकता है. तो अब सवाल ये है कि क्या सचिन ये सब छोड़ कर टीम इंडिया के बल्लेबाजी सलाहकार बनना चाहेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »