मिताली राज ने रमेश पोवार पर लगाया था ये आरोप, अब फिर साथ काम करेंगे दोनों

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रमेश पोवार महिला क्रिकेट टीम के नए कोच होंगे. मदन लाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने उनके नाम की सिफारिश की थी. पोवार डब्ल्यूवी रमन की जगह लेंगे. 

Advertisement
मिताली राज और रमेश पोवार (फाइल फोटो) मिताली राज और रमेश पोवार (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2021,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST
  • महिला क्रिकेट टीम के नए कोच होंगे रमेश पोवार
  • मिताली राज पोवार पर लगा चुकी हैं बड़ा आरोप

पूर्व स्पिनर रमेश पोवार को गुरुवार को डब्ल्यूवी रमन की जगह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया. पोवार इससे पहले भी टीम के साथ यह भूमिका निभा चुके है. उन्हें हालांकि 2018 टी20 विश्व कप के बाद सीनियर खिलाड़ी मिताली राज के साथ विवाद के बाद निलंबित कर दिया गया था.

पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने इस पद के लिए मौजूदा कोच डब्ल्यूवी रमन के अलावा 8 उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद पोवार के नाम की सिफारिश की. बीसीसीआई से जारी बयान में कहा गया, ‘बीसीसीआई रमेश पोवार को भारतीय टीम (वरिष्ठ महिला) के प्रमुख कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा करता है. बीसीसीआई ने इस पद के लिए विज्ञापन दिया था और 35 से अधिक आवेदन प्राप्त किए थे.’

Advertisement

इस पद के लिए पोवार और रमन के अलावा भारत के पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा और पूर्व मुख्य चयनकर्ता हेमलता काला सहित पांच महिला उम्मीदवार दौड़ में थे. यह देखना होगा पवार मिताली के साथ सामांजस्य कैसे बैठाते हैं. मिताली ने पोवार पर हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टी20 टीम से इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप (2018) सेमीफाइनल से बाहर करने का आरोप लगाया था.

मिताली ने पोवार पर लगाया था आरोप

मिताली ने बीसीसीआई को पत्र लिख कर पोवार पर आरोप लगाया था कि पोवार ने ‘मेरे करियर को खत्म करने और मुझे अपमानित करने के लिए ऐसा किया है.’  पोवार ने पलटवार करते हुए कहा था, ‘मिताली काफी नखरे दिखाती है और टीम में विवाद पैदा करती है.’ महिला टीम की जिम्मेदारी से मुक्त किये जाने के बाद पोवार ने खुद को एक कोच के रूप में साबित किया और इस साल की शुरुआत में विजय हजारे ट्रॉफी में बुरी तरह से विफल रहने वाली मुंबई की टीम को सैयद मुश्ताक अली टी 20 प्रतियोगिता का चैम्पियन बनने में अहम भूमिका निभाई.

Advertisement

पूर्व भारतीय रमन बल्लेबाज की देख-रेख में टीम पिछले साल टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी. इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ घरेलू मैदान पर वनडे और टी20 सीरीज गंवाना का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा.

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले 12 महीने में हालांकि यह टीम का पहला मुकाबला था. पोवार के लिए न्यूजीलैंड में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम को तैयार करने की चुनौती होगी. इससे पहले उनकी देखरेख में टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां उसे 16 जून से सात साल के बाद पहला टेस्ट मैच खेलना है. विश्व कप से पहले टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »