पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन आफरीदी ने आउट होने के बाद खोया आपा... की ऐसी हरकत, VIDEO

शाहीन आफरीदी का गुस्सा सिर्फ अपनी बैटिंग को लेकर नहीं था. टीम की लगातार हार इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है. लगातार तीन मैचों में हार के बाद लाहौर कलंदर्स पर दबाव बढ़ चुका है. कप्तान शाहीन अफरीदी की नाराजगी भी टीम की हालत को साफ दिखा रही है.

Advertisement
लाहौर कलंदर्स की कप्तानी शाहीन आफरीदी कर रहे हैं. (Photo: PCB) लाहौर कलंदर्स की कप्तानी शाहीन आफरीदी कर रहे हैं. (Photo: PCB)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कराची,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में लाहौर कलंदर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. शाहीन आफरीदी की अगुवाई वाली लाहौर कलंदर्स ने शुरुआती छह में से चार मुकाबले गंवाए और सिर्फ दो जीत मिली है. ऐसे में कप्तान शाहीन आफरीदी पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. 17 अप्रैल (शुक्रवार) को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ भी इस टीम को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.  

Advertisement

इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें शाहीन आफरीदी आउट होने के बाद गुस्से में अपना बल्ला पटकते नजर आ रहे हैं. आउट होने के बाद कैमरे में उनकी नाराजगी साफ दिखाई दी. वायरल वीडियो में वह मैदान से बाहर जाते हुए बाउंड्री लाइन के पास बल्ला जोर से पटकते हैं.

कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 134 रनों पर ऑलआउट हो गई. लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में नजर आए और लगातार विकेट गिरते रहे. कप्तान शाहीन अफरीदी से उम्मीद थी कि वह टीम को मुश्किल स्थिति से निकालेंगे, लेकिन वह भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. उन्हें उस्मान तारिक ने आउट किया.

एक समय लाहौर कलंदर्स का स्कोर 100 रन के आसपास ही अटकता नजर आया था. हालांकि अंत में उसामा मीर ने सिर्फ 7 गेंदों पर 22 रन बनाए, जिससे टीम किसी तरह 134 रन तक पहुंच सकी. लेकिन यह स्कोर क्वेटा के सामने बेहद छोटा साबित हुआ.

Advertisement

रोसो ने बल्ले से किया कमाल
क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने शानदार बल्लेबाजी की और सिर्फ 16.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. रिली रोसो ने नाबाद 60 रन बनाए और पूरी पारी को संभाले रखा. वहीं हसन नवाज ने 32 गेंदों पर 49 रनों की तेज पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई, जिसने लाहौर की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया.

शाहीन आफरीदी का बल्ला पटकना सिर्फ एक खिलाड़ी की नाराजगी नहीं, बल्कि पूरी टीम की हालत को दिखा रहा था. लगातार हार, खराब बल्लेबाजी और बढ़ते दबाव ने लाहौर कलंदर्स को मुश्किल स्थिति में पहुंचा दिया है. अब आने वाले मुकाबलों में लाहौर को वापसी करनी होगी, नहीं तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement