Eng Vs Pak T20 World Cup 2022: जिस मैदान में भारत ने AUS को धोया, वहां इंग्लैंड से पिटा पाकिस्तान

पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही वॉर्म-अप मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ब्रिस्बेन में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. यह मैच गाबा में हुआ था, जहां सोमवार सुबह ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी.

Advertisement
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एक तरफ क्वालिफाइंग राउंड चल रहा है, तो दूसरी तरफ बड़ी टीमें वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं. भारत ने सोमवार को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और 6 रनों से जीत दर्ज की. ब्रिस्बेन के इसी मैदान में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला, जिसमें उसे 6 विकेट से हार मिली. 

19 ओवर के इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से इस मैच में शान मकसूद ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम इस मैच में नहीं खेले.

पाकिस्तान के लिए इस मैच में मुश्किल यह रही कि हर बल्लेबाज को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन कोई उसे भुना नहीं सका और बड़े स्कोर से चूक गया. आखिरी में मोहम्मद वसीम ने ताबड़तोड़ 26 रन बनाए और पाकिस्तानी टीम 160 के स्कोर तक पहुंची.

Advertisement


वहीं अगर इंग्लैंड की बात करें तो उसने 15 ओवर के भीतर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया, इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने 24 बॉल में 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. जबकि सैम कुरेन ने भी 14 बॉल में 33 रन बना डाले और अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई.  

पाकिस्तान के लिए इस मैच में बड़ी बात यह रही कि चोट के बाद शाहीन आफरीदी ने मैदान में वापसी की. जुलाई के बाद से शाहीन ने कोई मैच नहीं खेला था, यहां उन्होंने 2 ओवर फेंके और सिर्फ 7 ही रन दिए. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम ने 2.4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात
अगर इसी मैदान पर हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया 180 रन बना पाई. भारत की ओर से केएल राहुल ने 57, सूर्यकुमार यादव ने 50 रनों की पारी खेली. वहीं, मोहम्मद शमी ने सिर्फ एक ओवर में 3 विकेट लिए. टीम इंडिया का दूसरा वॉर्म-अप मैच 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ है. 

Advertisement

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement