टीम इंड‍िया से हार के बाद पाकिस्तान पर डबल अटैक, ICC ने ठोका जुर्माना

भारत के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ 64 रन की हार ही नहीं मिली, बल्कि स्लो ओवर रेट के कारण ICC ने उस पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना भी लगाया है. पाकिस्तान निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाया था. कप्तान फातिमा सना ने गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

Advertisement
मैदान पर सुस्ती पड़ी भारी! भारत मैच जीता, ICC ने पाकिस्तान पर ठोका जुर्माना (Photo: Reuters) मैदान पर सुस्ती पड़ी भारी! भारत मैच जीता, ICC ने पाकिस्तान पर ठोका जुर्माना (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • एजबेस्टन ,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

भारत के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए मुकाबले में पाकिस्तान को दोहरा झटका लगा है. एक तरफ टीम को मैदान पर 64 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल(ICC) ने स्लो ओवर रेट के लिए उस पर जुर्माना ठोका है.

ICC  ने सोमवार को जानकारी दी कि पाकिस्तान की टीम निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने ओवर पूरे नहीं कर सकी थी. समय संबंधी सभी छूट (Time Allowances) को ध्यान में रखने के बाद भी पाकिस्तान एक ओवर पीछे पाया गया. इसके चलते ICC मैच रेफरी ट्रूडी एंडरसन ने टीम पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया.

Advertisement

ICC के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता (Code of Conduct) के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार न्यूनतम ओवर रेट बनाए रखने में विफल रहने पर खिलाड़ियों पर प्रति ओवर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. पाकिस्तान के मामले में टीम एक ओवर कम रही, इसलिए पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.

मैच के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर क्लेयर पोलोसाक और जैकुलिन विलियम्स, तीसरी अंपायर एलोइस शेरिडन और चौथी अंपायर सू रेडफर्न ने यह आरोप लगाया था. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने गलती स्वीकार करते हुए प्रस्तावित सजा को भी मान लिया. इसके बाद मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं रही.
यह भी पढ़ें: IND W vs PAK W, T20 World Cup 2026 Highlights: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धो डाला, हरमन ब्रिगेड का वर्ल्ड कप में जीत से आगाज, स्मृति मंधाना-दीप्ति शर्मा छाईं

Advertisement

एजबेस्टन बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रन पर सिमट गई और उसे 64 रन से हार का सामना करना पड़ा.

अब पाकिस्तान की नजरें टूर्नामेंट में वापसी पर होंगी. टीम अपना अगला मुकाबला 17 जून को इसी मैदान एजबेस्टन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »