मैच फिक्सिंग में फंसा PAK क्रिकेटर ब्रिटेन में गिरफ्तार, जमानत पर छूटा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जारी किए गए बयान में कहा है कि जमशेद भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के लिए खेल के सभी प्रारूपों से निलंबित रहेगा.

Advertisement
नासिर जमशेद सस्पेंड नासिर जमशेद सस्पेंड

संदीप कुमार सिंह

  • इस्लामाबाद,
  • 14 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी ने मैच फिक्सिंग के आरोप में एक पाक क्रिकेटर को बुकी के साथ गिरफ्तार किया है. माना जा रहा है कि ये क्रिकेटर नासिर जमशेद हो सकते हैं. जियो टीवी के मुताबिक जमशेद को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया.

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जारी बयान में कहा कि जमशेद भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के लिए खेल के सभी प्रारूपों से निलंबित रहेगा. बायें हाथ के 27 वर्षीय बल्लेबाज जमशेद ने पाकिस्तान की ओर से दो टेस्ट, 48 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं. वह पिछली बार 2015 विश्व कप के दौरान राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे.

गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में क्रिकेटर शरजील खान, खालिद लतीफ और मोहम्मद इरफान के नाम आ चुके हैं. हालांकि मो. इरफान से इन आरोपों को वापस ले लिया गया था.

Advertisement


ऐसा पहली बार नहीं, जब पाकिस्तान के खिलाड़ी फिक्सिंग के दायरे में आए है. स्पॉट फिक्सिंग सर्वप्रथम पाकिस्तानी क्रिकेट से ही सामने आया था, जब 2010 में इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज सलमान बट्ट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को फिक्सिंग में दोषी पाया गया था. इन सभी पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था और जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी. मोहम्मद आमिर ने पिछले ही साल सजा काटने के बाद पाकिस्तानी टीम में वापसी की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »