क्रिकेटर ने किया कोकीन का सेवन, ड्र्रग टेस्ट में फंसने के बाद लिया रिटायरमेंट, अब लगा बैन

पूर्व न्यूजीलैंड ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल को 2025 में ड्रग टेस्ट में फेल होने के बाद दो साल के लिए बैन कर दिया गया है. यह प्रतिबंध नवंबर 2025 से लागू होकर नवंबर 2027 तक रहेगा. एसेक्स के लिए काउंटी मैच के दौरान कोकीन लेने की बात उन्होंने स्वीकार की थी, जिसके बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया.

Advertisement
मैदान से लेकर विवाद तक, ब्रेसवेल का करियर फिर आया कटघरे में (Photo: ITG) मैदान से लेकर विवाद तक, ब्रेसवेल का करियर फिर आया कटघरे में (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

पूर्व न्यूजीलैंड ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल (Doug Bracewell) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सितंबर 2025 में हुए रूटीन ड्रग टेस्ट में फेल होने के बाद अब उन पर दो साल का बैन लगा दिया गया है. यह सस्पेंशन 24 नवंबर 2025 से प्रभावी माना गया है और 23 नवंबर 2027 तक जारी रहेगा.

ब्रेसवेल ने दिसंबर 2025 में इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, लेकिन उससे पहले ही उनका यह मामला सामने आ चुका था. उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने एसेक्स के लिए काउंटी चैम्प‍ियनश‍िप मैच के दौरान कोकीन का सेवन किया था. यह मुकाबला एसेक्स और समरसेट के बीच चेम्सफोर्ड में खेला गया था.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ब्रेसवेल ने मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद और दूसरे दिन के खेल से कुछ घंटे पहले इस प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया. इसके बावजूद उन्होंने मैच में हिस्सा लिया. पहली पारी में दो विकेट लिए, बल्लेबाजी में 18 गेंदों पर खाता नहीं खोल सके, और दूसरी पारी में एक विकेट झटका. इस मुकाबले में एसेक्स ने सात विकेट से जीत हासिल की थी.

इस पूरे मामले में इंग्लैंड के क्रिकेट रेगुलेटर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्रेसवेल पर दो साल का बैन लगाया. एसेक्स ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि क्लब इस फैसले का समर्थन करता है.

क्लब ने स्पष्ट किया कि सभी खिलाड़ियों से प्रोफेशनल आचरण की उच्चतम मानकों की अपेक्षा की जाती है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे ब्रेसवेल को रिहैबिलिटेशन में सपोर्ट करेंगे.

Advertisement

पहले भी विवादों में रहे ब्रेसवेल 
ब्रेसवेल का यह पहला विवाद नहीं है. इससे पहले भी उनका रिकॉर्ड विवादों से भरा रहा है. 2014 में न्यूजीलैंड की T20 इवेंट सुपर स्मैश के दौरान कोकीन टेस्ट में फेल होने पर एक महीने का बैन झेल चुके हैं. वो 2017 में ड्रिंक एंड ड्राइव केस में दोषी पाए गए, जहां उन्हें 100 घंटे की कम्युनिटी सर्विस की सजा मिली. उस वक्त उनकी कार में शराब की मात्रा तय सीमा से तीन गुना ज्यादा थी.2012 में नेप‍ियर के एक बार में झगड़े के चलते उन्हें एक मैच का बैन झेलना पड़ा था. उस समय उनके साथ जेस राइडर भी मौजूद थे. 

ब्रेसवेल का करियर जहां मैदान पर प्रदर्शन के लिए याद किया जाता है, वहीं ऑफ-फील्ड विवादों ने भी उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखा. अब यह नया बैन उनके करियर के अंत पर एक और बड़ा दाग बनकर सामने आया है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »