आईपीएल को शिफ्ट करना है तो कर लें, हम पीने योग्य पानी नहीं देंगे: देवेंद्र फड़नवीस

फड़नवीस ने इस संबंध में साफ कहा कि उनके लिए आईपीएल से ज्यादा महत्वपूर्ण पानी है. अगर इसके चलते आईपीएल के मैचों को महाराष्ट्र से बाहर भी ट्रांसफर कर दिया जाता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी.

Advertisement
पानी पर हमारा रुख साफ है: देवेंद्र फड़नवीस पानी पर हमारा रुख साफ है: देवेंद्र फड़नवीस

सूरज पांडेय

  • मुंबई,
  • 08 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

महाराष्ट्र में जारी भीषण सूखे के बीच आईपीएल के मैचों के दौरान पानी के इस्तेमाल पर चल रही बयानबाजी के बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार के लिए पानी ज्यादा महत्वपूर्ण है.


फड़नवीस ने इस संबंध में साफ कहा कि उनके लिए आईपीएल से ज्यादा महत्वपूर्ण पानी है. अगर इसके चलते आईपीएल के मैचों को महाराष्ट्र से बाहर भी ट्रांसफर कर दिया जाता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी.

Advertisement


उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में उनकी सरकार का रुख एकदम साफ है. फड़नवीस ने कहा, 'हमारी सरकार ने इस संबंध में हाईकोर्ट में अपना रुख कड़ा रखा है. हमने साफ कर दिया है कि हम आईपीएल मैचों के लिए पीने योग्य पानी नहीं उपलब्ध कराएंगे. अगर इसके चलते आईपीएल के मैचों को शिफ्ट भी कर दिया जाता है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement