WTC फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 22 साल बाद किया ये कारनामा

भारत के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने बड़ी जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 8 विकेट से हरा दिया है.

Advertisement
22 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती न्यूजीलैंड 22 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती न्यूजीलैंड

aajtak.in

  • बर्मिंघम,
  • 13 जून 2021,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST
  • WTC फाइनल से पहले जबरदस्त फॉर्म में न्यूजीलैंड टीम
  • कीवी टीम ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 1-0 से दी मात

भारत के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड ने बड़ी जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 8 विकेट से हरा दिया है. ये मुकाबला चार दिन में ही खत्म हो गया. 

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा कर लिया. न्यूजीलैंड को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए 22 साल लंबा इंतजार करना पड़ा. इससे पहले अंतिम चार में से तीन सीरीज में उसे हार मिली थी, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही थी. कीवी टीम ने आखिरी बार 1999 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज अपने नाम किया था. 

Advertisement

न्यूजीलैंड को इस जीत से आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में भी फायदा हुआ है. उसने टीम इंडिया को पछाड़कर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया. 

न्यूजीलैंड ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच WTC का फाइनल 18-22 जून तक साउथैम्पटन में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड की इस जीत ने टीम इंडिया ने टेंशन बढ़ा दी होगी. कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ पूरे टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन की.

दोनों टीमों के बीच लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. मैच में कीवी टीम इंग्लैंड पर हावी रही थी. उसने इस फॉर्म को दूसरे टेस्ट में भी जारी रखा और इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. 

चौथे दिन ही न्यूजीलैंड ने दर्ज की जीत

दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 122 रन से आगे खेलना शुरू किया. दिन की पहली गेंद पर ओली स्टोन को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया. उन्होंने 15 रन बनाए. एंडरसन शून्य पर नाबाद रहे. 38 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही.

Advertisement

पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले डेवोन कॉनवे सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 33 रन के स्कोर पर विल यंग पवेलियन लौट गए. वह 8 रन बनाकर आउट हुए. केन विलियमसन की जगह कप्तानी कर रहे टॉम लाथम 23 रन और अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर शून्य रन बनाकर नाबाद रहे. 

सस्ते में निपटी इंग्लैंड की दूसरी पारी

इससे पहले इंग्लैंड ने दूसरी पारी में महज 122 रन बनाए. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी (3 विकेट) और नील वैगनर (3 विकेट) ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया. हेनरी को दूसरे टेस्ट में टिम साउदी की जगह शामिल किया था. दूसरी पारी में इंग्लैंड के पांच विकेट सिर्फ 58 रन पर गिर गए थे. 

हेनरी ने रोरी बर्न्स को पारी की दूसरी गेंद पर ही आउट किया. इसके बाद हेनरी ने डॉम सिब्ले को 8 और जैक क्राउले को 17 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा.

पहली पारी में भी हैनरी ने 78 रन देकर तीन विकेट लिए थे. इंग्लैंड की दूसरी पारी में बोल्ट को भी दो विकेट मिले. मैच में हेनरी और बोल्ट ने 6-6 विकेट चटकाए, जबकि नील वेगनर के खाते में 4 विकेट आए.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »