'मेरा सिलेक्शन नहीं हो पाया...', 17 साल की महिला क्रिकेटर ने उठा लिया खौफनाक कदम, नागपुर से आई चौंकाने वाली खबर

नागपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली और दुखद खबर सामने आई है. क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम रोशन करने का सपना देख रही 17 साल की महिला क्रिकेटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में चयन न होने के कारण वह गहरे तनाव में थी और उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है.

Advertisement
VCA चयन प्रक्रिया में नाम न आने से तनाव में थी महिला क्रिकेटर.(Photo:ITG) VCA चयन प्रक्रिया में नाम न आने से तनाव में थी महिला क्रिकेटर.(Photo:ITG)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना देख रही नागपुर की रहनेवाली 17 साल की क्रिकेटर अदिति मोरेश्वर चौकांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुरुआती जांच में सामने आया है कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में चयन नहीं होने से वह गहरे तनाव में थी. मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा, मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ... 

इस घटना ने खेल जगत और शहर को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दरअसल, बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शहर के लक्ष्मीनगर स्थित जैन मंदिर के पास उमालक्ष्मी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रहने वाली अदिति मोरेश्वर चौकांडे (17) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Advertisement

अदिति मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली थी और पिछले दो वर्षों से अपनी मां के साथ नागपुर में रहकर सुर्वे क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट की कड़ी प्रैक्टिस कर रही थी. उसका सपना बड़े स्तर पर क्रिकेट खेलना था, जबकि उसका भाई भी क्रिकेट खिलाड़ी है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाल ही में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA ) की चयन प्रक्रिया में नाम नहीं आने के बाद वह काफी निराश और मानसिक तनाव में थी. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसका चयन नहीं हुआ.

आत्महत्या की सूचना मिलते ही बजाजनगर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच कर रही है. 

Advertisement

बजाजनगर पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर चेतन चौहान का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी.

हेल्पलाइन नोट

अगर आप या आपका कोई परिचित किसी भी तरह के मानसिक तनाव, अवसाद या संकट से गुजर रहा है, तो कृपया अकेले न रहें। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 'टेली-मानस' (Tele-MANAS) के टोल-फ्री नंबर 14416 या 1800 891 4416 पर संपर्क करें और विशेषज्ञ की मदद लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »