अगर गिर जाती धोनी की 'बेल्स' तो समझो हार जाती टीम इंडिया

धोनी ने 63 रनों में 45 रनों की पारी खेली, तो वहीं भुवनेश्वर ने भी 80 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 53 रन बनाए. लेकिन मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब लगा मैच हाथ से फिसल गया.

Advertisement
धोनी ने जिताया मैच धोनी ने जिताया मैच

मोहित ग्रोवर

  • पल्लेकेले,
  • 25 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और भुवनेश्वर कुमार की 100 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने मैच जीत लिया. एक समय तो ऐसा लग रहा था कि भारत मैच हार जाएगा. लेकिन 131 पर 7 विकेट गंवाने के बाद भी हमने मैच 3 विकेट से जीता.

धोनी ने 63 रनों में 45 रनों की पारी खेली, तो वहीं भुवनेश्वर ने भी 80 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 53 रन बनाए. लेकिन मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब लगा मैच हाथ से फिसल गया.

Advertisement

यह था महेंद्र सिंह धोनी का विकेट, विश्वा फर्नान्डो ने मैच के 35वें ओवर में धोनी को बोल्ड कर दिया था. फर्नान्डो के इस ओवर की तीसरी गेंद धोनी के बैट और पैरों के बीच से होकर सीधे स्टंप पर जा लगी थी, लेकिन बावजूद इसके धोनी आउट नहीं हो सके. दरअसल, बॉल स्टंप पर तो लगी, लेकिन बेल्स नहीं गिरी जिसकी वजह से उन्हें आउट करार नहीं दिया गया.

इस समय धोनी 29 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को जीत के लिए 59 रन की और जरूरत थी. धोनी के आउट होने के बाद किसी भी बल्लेबाज का विकेट भारत के पास सुरक्षित नहीं था.

आलोचकों को करारा जवाब

पिछले काफी समय से लगातार सवाल उठ रहे थे कि क्या अब धोनी का समय पूरा हो गया है, क्या अब उन्हें खेल छोड़ देना चाहिए. चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भी कहा था कि धोनी की जगह टीम में पक्की नहीं है, अगर वो परफॉर्म करेंगे तो ही टीम में चयन होगा. एक बार फिर मैच फिनिशर की भूमिका अदा करके धोनी ने साबित कर दिया कि अभी उनमें दम है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement