ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, मिचेल मार्श सीरीज से बाहर

मिचेल मार्श भारत के खिलाफ खेले गए पहले दो टेस्ट मैचों की 4 पारियों में बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे. मार्श इस सीरीज में 4, 31, 0, 13 रन के स्कोर ही बना पाए हैं.

Advertisement
मिचेल मार्श सीरीज से बाहर मिचेल मार्श सीरीज से बाहर

विजय रावत

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श बंगलुरु में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में अपना कंधा चोटिल करवा बैठे हैं. इस कारण से वो मौजूदा सीरीज के बचे मैचों से बाहर हो गए हैं. मार्श के बाहर होने की जानकारी ऑस्ट्रेलिया के कोच डैरेन लेहमैन ने दी.

मिचेल मार्श भारत के खिलाफ खेले गए पहले दो टेस्ट मैचों की 4 पारियों में बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे. मार्श इस सीरीज में 4, 31, 0, 13 रन के स्कोर ही बना पाए हैं. वहीं की बात करें तो पुणे टेस्ट मैच में तो उन्हें गेंदबाज़ी का मौका ही नहीं मिला. बंगलुरू टेस्ट में वे केवल 5 ओवर की गेंदबाजी कर पाए जिसमें उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली.

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच डैरेन लेहमन ने मार्श के बाहर होने पर कहा कि मार्श अब अपने कंधे की चोट के कारण इस सीरीज को बीच में ही छोड़कर मेलबॉर्न जा रहे हैं और जहां तक मार्श के स्थान पर दूसरे खिलाड़ी के चयन की बात है तो हम जल्द ही कोई फैसला लेंगे जो टीम कॉम्बिनेशन में फिट बैठे.

लेहमन ने कहा कि मार्श को में फिल्डिंग करने के दौरान ही कंधे में चोट लग गई थी. लेकिन मैं खुश हूं कि चोट के बाद भी मिचेल मार्श दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आए. मिचेल मार्श की चोट के बाद हम अगले टेस्ट मैचों में उस्मान ख्वाजा या ग्लेन मैक्सवेल को चुन सकते हैं लेकिन ये तो वक्त ही बताएगा कि किसे मौका मिल पाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »