इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-15 में आज (9 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. मुकाबले में कोलकाता ने एलएसजी को जीत के लिए 182 रनो का टारेगट दिया था.
कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) संग उसका मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था. उधर लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. फिर एलसएजी ने सनराइजर्स हैदराबाद को परास्त किया था. कोलकाता-लखनऊ मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
यह भी पढ़ें: कोलकाता-लखनऊ के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला, यहां देखें बॉल बाय बॉल अपडेट
ऐसी रही है कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में उसने फिन एलन (9 रन) का विकेट गंवा दिया, जो प्रिंस यादव की गेंद पर दिग्वेश राठी को कैच थमा बैठे. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. दिग्वेश राठी ने रहाणे को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.
अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे. रहाणे के बाद अंगकृष रघुवंशी को स्पिनर मणिमारन सिद्धार्थ ने चलता किया. रघुवंशी ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 33 बॉल पर 45 रनों का योगदान दिया. उप-कप्तान रिंकू सिंह सिर्फ 4 रन बना सके और उनका विकेट आवेश खान ने लिया.
इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 मुकाबले जीते हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला आयोजित हुआ था, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 रनों से जीत हासिल की थी.
कोलकाता vs लखनऊ h2h
कुल IPL मैच: 6
लखनऊ ने जीते: 4
कोलकाता ने जीते: 2
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी और कार्तिक त्यागी.
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क