Test Rankings: टेस्ट रैंकिंग में पिछड़े रोहित-कोहली, छा गए जो रूट, हासिल किया नंबर-1 का तमगा

आईसीसी ने ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी की है, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. टीम इंडिया के दो प्लेयर इस लिस्ट में हैं, जानिए वो कौन हैं...

Advertisement
Joe Root (Photo: ICC) Joe Root (Photo: ICC)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST
  • आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग जारी हुई
  • जो रूट नंबर-1 बल्लेबाज बने
  • टॉप-10 में सिर्फ दो भारतीय बल्लेबाज

इंग्लैंड टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट (Jo Root) टेस्ट क्रिकेट में ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ में जो रूट ने रनों का अंबार लगा दिया और अब इसी का फायदा उनको मिला है. जो रूट अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. बुधवार को जारी की गई ताज़ा रैंकिंग में जो रूट टॉप पर हैं. 

Advertisement

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लैबुशेन नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज थे. लेकिन जो रूट ने इस सीरीज़ में उन्हें पछाड़ दिया, अब इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट के 897 प्वाइंट हो गए हैं, जबकि मार्नस लैबुशेन के 892 प्वाइंट हैं. 

टॉप-10 टेस्ट बल्लेबाज-
1. 
   जो रूट
2.    मार्नस लैबुशेन
3.    स्टीव स्मिथ
4.    बाबर आजम
5.    केन विलियमसन
6.    डिमुथ करुणारत्ने
7.    उस्मान ख्वाजा
8.    रोहित शर्मा
9.    ट्रेविस हेड
10.    विराट कोहली

जो रूट पहली बार अगस्त 2015 (917 रेटिंग) में टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बने थे, जबकि दिसंबर 2021 में जो रूट आखिरी बार इस पॉजिशन पर थे. जो रूट कुल 163 दिन के लिए नंबर-1 टेस्ट प्लेयर थे. अगर फैब फोर की बात करें तो स्टीव स्मिथ (1506 दिन), विराट कोहली (469 दिन) और केन विलियमसन (245 दिन) के लिए नंबर-1 रहे हैं. 

Advertisement

अगर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को देखें, टॉप-10 में सिर्फ दो ही भारतीय हैं. रोहित शर्मा 754 रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर और विराट कोहली 742 रेटिंग्स के साथ 10वें नंबर पर हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज में 2 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 305 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक शामिल हैं.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »