करोड़ों खर्च, लेकिन असर जीरो! RCB के लिए IPL में सिरदर्द बने ये 2 खिलाड़ी

लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) के खिलाफ 9 रनों की हार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) को थोड़ा परेशानी में डाल दिया. इस मुकाबले में RCB को हार का सामना करना पड़ा . RCB की ये लगातार दूसरी हार रही. हालांकि टीम कि स्थिति अब भी मज़बूत है , पर जितेश शर्मा और रोमार‍ियो शेफर्ड का बेहद खराब फॉर्म RCB की चिंता का विषय बना हुआ है.

Advertisement
क्या आरसीबी आने वाले मैचों से ज‍ितेश शर्मा या रोमार‍ियो शेफर्ड को बाहर बैठाने का साहस कर पाएगी (Photo: ITG) क्या आरसीबी आने वाले मैचों से ज‍ितेश शर्मा या रोमार‍ियो शेफर्ड को बाहर बैठाने का साहस कर पाएगी (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

लखनऊ सुपर जायंटस (LSG) के खिलाफ गुरुवार (8 मई) को हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जितेश से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन जितेश सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, और टीम को बीच मंझधार में छोड़ गए.

वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 15 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. दोनों ही खिलाड़ी लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहें हैं. वहीं बेंगलुरु की टीम को भी लखनऊ से 9 रनों से इस मुकाबले में हार झेलनी पड़ी. 

Advertisement

ध्यान रहे RCB ने जितेश शर्मा को ₹11 करोड़ और रोमारियो शेफर्ड को ₹1.50 में रिटेन किया था. पर अब तक इस आईपीएल में शेफर्ड से ज्यादा ज‍ितेश ने RCB के मैनेजमेंट को न‍िराश किया है. 

इस सीजन में दोनों खिलाड़ी अपनी कीमत के अनुसार प्रदर्शन करने में अब तक सफल नहीं रहे हैं.जितेश शर्मा से मिडिल ऑर्डर में तेज रन और मैच फिनिश करने की उम्मीद थी, लेकिन उनका प्रदर्शन लगातार खराब रहा.

यह भी पढ़ें: LSG vs RCB: आखिरी ओवर में ऋषभ पंत का मास्टरस्ट्रोक, ‘महंगे’ द‍िग्वेश राठी ने 6 गेंदों में बेंगलुरु से छीन ली जीत

वहीं रोमारियो शेफर्ड भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और ऑलराउंड क्षमता का प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं. लगातार फ्लॉप शो के बाद जितेश-शेफर्ड पर टीम से  ड्रॉप होने का खतरा मंडरा रहा है. 

जितेश शर्मा के लिए IPL 2026 बेहद खराब रहा है, वो अपनी पिछले साल की फॉर्म  को दोहराने में बेहद नाकाम रहे हैं. इस बार 10 मैचों की 8 पारियों मे 108.47 के स्ट्राइक रेट से  केवल 64 रन ही बनाए  हैं. उनका ये खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

Advertisement

जब‍क‍ि प‍िछले साल उन्होंने 15 मैचों में 261 रन 37.28 के एवरेज और 176.35 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. यानी साफ है कि ज‍ितेश के फॉर्म में ग‍िरावट है. 

वहीं दूसरा नाम जो RCB के ल‍िए मुसीबत बना हुआ है है, वो है रोमारियो शेफर्ड का, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबजी और डेथ ओवर्स में तेज रन बनाने की क्षमता है. उन्हें RCB के लिए एक महत्वपूर्ण फिनिशर बनाती है.

हालांकि IPL 2026 में उन्होंने RCB के लिए 10 मैचों में मह 79  रन बनाए हैं , जिसमें उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 143.64 ही  हा है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 10 मैचों में 5 व‍िकेट लिए हैं, जहां उनका इकोनॉमी 12.94 दर्ज किया गया. यह ऑलराउंडर के ह‍िसाब से फ‍िट नहीं बैठता. 

ज‍ितेश ने आईपीएल में ओवरऑल 65 मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 1055 रन 22.44 के एवरेज और 152.89 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. वहीं रोमार‍ियो ने ओवरऑल 28 आईपीएल मैचों में 26.40 के एवरेज और 185.91 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. रोमार‍ियो ने इन मैचों में  व‍िकेट भी लिए हैं. 

RCB को  अभी 4 और मैच खेलने हैं और देखना है कि  आने वाले मैचों में इन दोनों खिलाड़ियों को RCB ड्रॉप करती है या कुछ और मौके देती है ? क्योंकि इन दोनों ही खिलोड़ियों से RCB को बहुत  उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »