बल्ले से नहीं, गेंद से मचा दिया तहलका! IPL स्टार का काउंटी क्रिकेट में धमाल, 5 विकेट लेकर पलटा मैच

आशुतोष शर्मा का यह प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है. आईपीएल में वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उन्होंने गेंद से भी मैच जिताने की क्षमता दिखाई है. अगर वह भविष्य में इसी तरह उपयोगी गेंदबाजी करते रहे, तो उनकी भूमिका सिर्फ एक बल्लेबाज तक सीमित नहीं रहेगी.

Advertisement
आशुतोष शर्मा गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: X/@hantscricket) आशुतोष शर्मा गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: X/@hantscricket)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • चेम्सफोर्ड,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने इंग्लैंड में अपने हरफनमौला अंदाज से सभी को हैरान कर दिया. आमतौर पर लंबे-लंबे छक्कों के लिए पहचाने जाने वाले आशुतोष ने इस बार बल्ले से नहीं, बल्कि गेंद से कहर बरपाया.

हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए आशुतोष ने एसेक्स के खिलाफ वनडे कप मैच में कुल 10 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 51 रन देकर 5 विकेट झटक लिए. बल्लेबाज के रूप में खेलने वाले आशुतोष का यह प्रदर्शन मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण रहा.

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसेक्स ने बड़ा स्कोर खड़ा किया. ओपनर नोआ थाइन ने 96 गेंदों में 109 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 17 चौके के अलावा एक छक्का शामिल था. इसके अलावा मैट क्रिचली (43) और ग्रांट रोएलॉफसेन (52) ने भी तेजी से रन बनाए. इन सबके बीच आशुतोष शर्मा लगातार विकेट निकालते रहे. उन्होंने बीच के ओवरों में एसेक्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और 5 विकेट लेकर टीम को 317 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई.

आमतौर पर आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले आशुतोष शर्मा ने अपनी गेंदबाजी में शानदार नियंत्रण दिखाया. यह उनके करियर का सबसे यादगार गेंदबाजी प्रदर्शन माना जा रहा है. उनकी गेंदबाजी की वजह से हैम्पशायर मुकाबले में बना रहा, अन्यथा एसेक्स 350 के करीब भी पहुंच सकता था.

318 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैम्पशायर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. निक गुबिन्स (53), फ्लेचा मिडलटन (47) और टॉम प्रेस्ट (51) ने पारी संभाली. आशुतोष शर्मा बल्ले से सिर्फ 16 रन ही बना सके, लेकिन उनकी गेंदबाजी पहले ही मैच का रुख बदल चुकी थी. जेम्स फुलर ने सिर्फ 31 गेंदों में 58 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि एंड्रयू नील ने नाबाद 33 रन बनाकर टीम को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »