सूर्यकुमार यादव छोड़ेंगे मुंबई इंड‍ियंस? गौतम गंभीर के साथ बनेगी जोड़ी... IPL 2028 पर रॉब‍िन उथप्पा का बड़ा खुलासा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि सूर्यकुमार यादव भविष्य में मुंबई इंडियंस छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स का रुख कर सकते हैं. उथप्पा के मुताबिक, KKR उन्हें कप्तान के तौर पर देख सकता है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि 2027 वर्ल्ड कप के बाद गौतम गंभीर की KKR में वापसी हो सकती है, जिससे दोनों की पुरानी जोड़ी फिर साथ नजर आ सकती है.

Advertisement
MI में मचा सकता है भूचाल, KKR के कप्तान बन सकते हैं सूर्यकुमार, उथप्पा का बड़ा बयान (Photo: PTI) MI में मचा सकता है भूचाल, KKR के कप्तान बन सकते हैं सूर्यकुमार, उथप्पा का बड़ा बयान (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है. भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि आने वाले वर्षों में सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में वापसी कर सकते हैं. इतना ही नहीं, उथप्पा ने उन्हें KKR का संभावित कप्तान भी बताया है.

CommBoxTV के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उथप्पा ने सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर दिलचस्प राय रखी. उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सूर्यकुमार का KKR की ओर जाना बिल्कुल संभव है.

Advertisement

यह चर्चा ऐसे समय में तेज हुई है जब सूर्यकुमार यादव का करियर उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है. महज तीन महीने पहले उन्होंने भारत को घरेलू सरजमीं पर तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान के रूप में इतिहास रचा था.

हालांकि इसके बाद हालात तेजी से बदले. उनसे भारतीय टी20 टीम की कप्तानी वापस ले ली गई और आयरलैंड, इंग्लैंड तथा एशियन गेम्स के लिए घोषित भारतीय टीमों में भी जगह नहीं मिली. इसके पीछे IPL 2026 में उनका निराशाजनक प्रदर्शन भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है.

इसी बीच सूर्यकुमार की सोशल मीडिया गतिविधि ने भी चर्चाओं को हवा दे दी. 35 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को कुछ समय के लिए अनफॉलो कर दिया था. हालांकि बाद में उन्होंने दोबारा टीम को फॉलो कर लिया, लेकिन इस घटनाक्रम ने फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया. कई लोगों ने इसे फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी के बीच संभावित मतभेदों का संकेत माना.

Advertisement

रॉबिन उथप्पा ने इसी संदर्भ में कहा- सूर्या के नजरिए से देखें तो वह KKR जा सकते हैं. KKR के लिए भी सूर्यकुमार की वापसी फायदेमंद साबित हो सकती है. IPL 2026 में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा. कप्तान अजिंक्य रहाणे टीम को लगातार मोट‍िवेट करने में सफल नहीं दिखे, जबकि उपकप्तान रिंकू सिंह को भी अभी कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं माना जा रहा है. ऐसे में सूर्यकुमार जैसा अनुभवी खिलाड़ी फ्रेंचाइजी को मजबूत नेतृत्व दे सकता है.

गंभीर जुड़ेंगे केकेआर से, उथप्पा का दावा 
उथप्पा ने इससे भी बड़ा संकेत देते हुए गौतम गंभीर की संभावित वापसी की बात कही. उनका मानना है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में गंभीर का कार्यकाल समाप्त होने पर वह फिर से KKR के साथ जुड़ सकते हैं. ऐसे में सूर्यकुमार कप्तान और गंभीर मेंटर या कोच की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं.

उथप्पा ने कहा- यह उस संभावना को फिर से जिंदा करता है कि भारतीय टीम के साथ कार्यकाल खत्म होने के बाद गौतम गंभीर KKR में मेंटर या कोच के रूप में लौट सकते हैं. उस स्थिति में सूर्यकुमार कप्तान और गंभीर उनके मेंटर हो सकते हैं.

Advertisement

सूर्या और गंभीर का र‍िश्ता है पुराना 
सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर का KKR से पुराना रिश्ता रहा है. 2014 से 2017 के बीच सूर्यकुमार गंभीर की कप्तानी में खेले थे और इसी दौरान वह टीम के भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बनकर उभरे थे. गंभीर ने उनकी नेतृत्व क्षमता को पहचानते हुए उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी थी. माना जाता है कि वही अनुभव आगे चलकर सूर्यकुमार के कप्तानी करियर की मजबूत नींव बना.

हालांकि फिलहाल सूर्यकुमार यादव के KKR में जाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन रॉबिन उथप्पा की यह भविष्यवाणी IPL के गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »