IPL रिटेंशन की डेडलाइन की तारीख में बदलाव, मिनी ऑक्शन से पहले BCCI का बड़ा फैसला

BCCI ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जमा करने की डेडलाइन दो दिन बढ़ा दी है. अब फ्रेंचाइजी 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम बता सकेंगी. भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के चलते यह फैसला लिया गया है.

Advertisement
15 नवंबर को था आखिरी दिन, अब BCCI ने बढ़ाई IPL रिटेंशन की डेडलाइन (Photo: Reuters) 15 नवंबर को था आखिरी दिन, अब BCCI ने बढ़ाई IPL रिटेंशन की डेडलाइन (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:33 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मिनी ऑक्शन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट (Retention List) सौंपने के लिए दो दिन की अतिरिक्त मोहलत दी है. अब टीमें 17 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम बता सकेंगी. पहले यह डेडलाइन 15 नवंबर तय थी.

Advertisement

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने सोमवार (2 नवंबर) को फ्रेंचाइजी को भेजे गए संदेश में डेडलाइन बढ़ाने की जानकारी दी. इसके पीछे भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को होने वाला पांचवां और आखिरी वनडे मुकाबला वजह माना जा रहा है. यह मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा. इसी को देखते हुए फ्रेंचाइजी को रिटेंशन प्रोसेस पूरी करने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है.

हालांकि, IPL मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू में कोई बदलाव नहीं हुआ है. नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में ही आयोजित होगी. खास बात यह है कि ऑक्शन वाले दिन भी भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मुकाबला होना है. सीरीज का दूसरा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बावजूद BCCI ने ऑक्शन के कार्यक्रम में बदलाव का कोई संकेत नहीं दिया है.

Advertisement

क्या है ऑक्शन का पूरा शेड्यूल?
BCCI के ताजा संदेश में मिनी ऑक्शन से पहले की पूरी समयसीमा भी बताई गई है. खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस 2 नवंबर से शुरू हो चुका. फ्रेंचाइजी को 17 नवंबर तक रिटेंशन और रिलीज का प्रोसेस पूरा करेंगी. 

इसके बाद खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की विंडो 23 नवंबर को बंद हो जाएगी. सभी टीमों को 1 दिसंबर तक ऑक्शन के लिए अपनी अंतिम पसंद के खिलाड़ियों की सूची सौंपनी होगी. वहीं, खिलाड़ियों के सेट समेत फाइनल ऑक्शन रजिस्टर 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा. इसके बाद 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन होगा.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »