कोहली से तकरार के बाद ट्रेविस हेड के परिवार को मिली गालियां, पत्नी जेसिका का दर्द छलका

आईपीएल में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक अब सोशल मीडिया विवाद में बदल गई है. ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड ने खुलासा किया कि उनके परिवार और दोस्तों को ऑनलाइन गालियां और नफरत भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं. जेसिका ने इसे क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मिली ट्रोलिंग जैसा बताया.

Advertisement
विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया था... (Photo: Screengrab/JioHotstar)) विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया था... (Photo: Screengrab/JioHotstar))

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ल,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मई (शुक्रवार) को खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में सिर्फ चौके-छक्कों की बरसात नहीं हुई, बल्कि मैदान पर ऐसा तनाव भी देखने को मिला था, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया. मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच नोकझोंक देखने को मिली. फिर मुकाबले के बाद जो कुछ हुआ, उसने मामले को और गरमा दिया.

Advertisement

पूरा विवाद आरसीबी की पारी के दौरान शुरू हुआ. वेंकटेश अय्यर एसआरएच के गेंदबाजों पर लगातार हमला बोल रहे थे और इसी बीच विराट कोहली ने मिडविकेट पर खड़े ट्रेविस हेड की ओर इशारा करते हुए उन्हें गेंदबाजी करने के लिए चुनौती दी. कमेंटेटर्स के मुताबिक, कोहली मजाकिया अंदाज में कह रहे थे, 'आओ, थोड़ा ऑफ स्पिन डालो.' कैमरों में कोहली कई बार हेड की तरफ इशारे करते और कुछ कहते नजर आए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मुस्कुराकर जवाब देते दिखे. हालांकि मैच के बाद मामला ज्यादा चर्चा में आ गया.

पोस्ट-मैच हैंडशेक के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ते दिखाई दिए. कोहली ने पीछे खड़े ईशान किशन से हाथ मिलाया, लेकिन ट्रेविस हेड को नजरअंदाज करते दिखे. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने जबरदस्त बहस छेड़ दी.

Advertisement

इसके बाद ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि मैच के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गालियों और नफरत भरे संदेशों की बाढ़ आ गई.

जेसिका हेड ने क्या कहा?
जेसिका हेड ने कहा, 'यह बिल्कुल वैसा ही लग रहा है जैसा 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद हुआ था. हम ठीक हैं, लेकिन लोग हमारे दोस्तों और परिवार को निशाना बना रहे हैं. खेल में जुनून होना अच्छी बात है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि खिलाड़ियों के पीछे परिवार और इंसान भी होते हैं. आज मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन व्यवहार को लेकर गंभीर बातचीत की जरूरत है.'

जेसिका हेड ने बताया कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2021-23 फाइनल और बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद भी उनके परिवार को इसी तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. अगर मैच की बात करें तो एसआरएच ने आरसबी को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया था. 

अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 79 और हेनरिक क्लासेन ने 51 रन ठोक दिए थे. एसआरएच ने 20 ओवर में 255/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही थी. विराट कोहली सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए थी. रजत पाटीदार ने 56 और वेंकटेश अय्यर ने 44 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम कभी भी लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी. आखिरकार एसआरएच ने मुकाबला 55 रनों से जीत लिया था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »