IPL 2026: विराट कोहली का नागिन डांस VIRAL, RCB प्लेयर्स नहीं रोक सके हंसी

RCB को IPL 2026 में पहली हार RR के खिलाफ मिली, जहां वैभव सूर्यवंशी (78) और ध्रुव जुरेल (81*) ने शानदार प्रदर्शन किया. इस बीच विराट कोहली का “नागिन डांस” वीडियो वायरल हुआ और मैच के बाद उन्होंने सूर्यवंशी को खास अंदाज में सराहा.

Advertisement
आईपीएल के इस सीजन विराट कोहली शानदार लय में हैं (Photo: ITG) आईपीएल के इस सीजन विराट कोहली शानदार लय में हैं (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपने फेमस “नागिन डांस” से फैंस का मनोरंजन किया. रविवार को RCB को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा, जब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन्हें 6 विकेट से हरा दिया. गुवाहाटी में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 201/8 का अच्छा स्कोर बनाया. टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए.

Advertisement

लेकिन यह स्कोर काफी नहीं रहा, क्योंकि राजस्थान ने 2 ओवर बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाए.

RCB की इस हार के बाद टीम के एक प्रैक्टिस सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि यह साफ नहीं है कि यह वीडियो किस मैच या जगह का है, लेकिन इसमें विराट कोहली अपने फेमस “नागिन डांस” करते नजर आए.

उनका यह अंदाज देखकर RCB के कोचिंग स्टाफ और स्टेडियम में मौजूद फैंस हंस पड़े. खास बात यह है कि कोहली इससे पहले 2024 में चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में और 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भी यह डांस कर चुके हैं.

Advertisement

अब अगर मैच की बात करें, तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो रहे.

यह भी पढ़ें: व‍िराट कोहली भी बने वैभव सूर्यवंशी के फैन! जीत के बाद द‍िया ये 'स्पेशल ग‍िफ्ट'

मैच के बाद सूर्यवंशी के लिए एक खास पल भी आया, जब विराट कोहली ने उनकी राजस्थान रॉयल्स की कैप पर ऑटोग्राफ दिया और एक छोटा सा मैसेज लिखा- Dear Vaibhav, well done.

वहीं RR के कप्तान रियान पराग ने भी इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हर कोई उसे पसंद करता है. सभी को उसके साथ रहना अच्छा लगता है. उसे खाना पसंद है, बाहर घूमना पसंद है, इसलिए हम उसकी हर जरूरत का ध्यान रखते हैं. वह अभी 15-16 साल का बच्चा है और बच्चों जैसी हरकतें करता है, और वह इससे खुश रहता है. उसे बल्लेबाजी बहुत पसंद है, इसलिए हम उसे ज्यादा से ज्यादा मौके देते हैं. अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करता रहा, तो उसे जो चाहिए होगा, वह मिलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement