वैभव सूर्यवंशी फिर घर ले जाएंगे चमचमाती कार? IPL में बल्ले से मचा रखा है तूफान

आईपीएल 2026 में तूफान मचा रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर बड़ा अवॉर्ड जीतने की दहलीज पर खड़े हैं. चौकों-छक्कों की बारिश कर रहे वैभव इस सीजन ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड जीतने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वैभव ताबड़तोड़ बैटिंग कर अपनी टीम को कई मैच जिता चुके हैं. वैभव की तूफानी बैटिंग का ही नतीजा है कि राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बरकरार है. राजस्थान रॉयल्स यदि 24 मई (रविवार) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबला जीत जाती है, तो वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

Advertisement

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अबतक 13 मैचों में 44.53 की औसत से 579 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.32 रहा है और उन्होंने 245 गेंदों का सामना किया है. वैभव ने मौजूदा आईपीएल सीजन में तीन अर्धशतक और एक शतक जड़े हैं. वैभव के बल्ले से 53 छक्के और 50 चौके भी निकले हैं.

देखा जाए तो वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में तूफानी बैटिंग के चलते 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' अवॉर्ड जीत सकते हैं. इस अवॉर्ड के लिए वही खिलाड़ी रेस में हैं, जिन्होंने कम से 7 मैच खेले और मिनिमम 100 गेंदों का सामना किया है. इस दौरान जिस खिलाड़ी का स्ट्राइक बेस्ट रहेगा उसे ये अवॉर्ड मिलेगा.

वैभव को मिल सकती है ये कार
वैभव सूर्यवंशी स्ट्राइक रेट के मामले में फिन एलन (219.33), प्रियांश आर्य (212.86), अभिषेक शर्मा (206.22) और उर्विल पटेल (201.56) जैसे धुरंधरों से आगे हैं. वैभव यदि सीजन के अंत तक भी इस मामले में सबसे आगे रहते हैं, तो उन्हें इनाम के तौर पर Tata Sierra कार प्रदान की जाएगी. साथ ही प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख रुपये मिलेंगे.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन भी ये अवॉर्ड जीता था. तब उन्हें इनाम के तौर पर Tata Curv कार मिली थी. वैभव ने अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में 7 मैच खेलकर 36 की औसत से 252 रन बनाए थे. तब वैभव का स्ट्राइक रेट 206.55 रहा, जो उन खिलाड़ियों में सर्वाधिक था, जिन्होंने कम से कम 7 मैच खेले और 100 गेंदों का सामना किया.

'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' अवॉर्ड के विजेता
2018- सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स), 189.89 
2019- आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स), 204.81
2020- कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस), 191.42
2021- शिमरॉन हेटमायर (दिल्ली कैपिटल्स), 168.05
2022- दिनेश कार्तिक (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 183.33
2023- ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 183.48
2024- जेक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स), 234.04
2025- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), 206.55

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »