KKR ने खोजा मुस्ताफिजुर रहमान का रिप्लेसमेंट... PSL छोड़कर शाहरुख की टीम से खेलेगा 6 फुट 8 इंची बॉलर

आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वो आठवें स्थान पर रही थी. केकेआर अब आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई है. सीजन की शुरुआत से पहले केकेआर ने अपने स्क्वॉड में एक धुरंधर गेंदबाज को शामिल किया है.

Advertisement
ब्लेसिंग मुजारबानी आईपीएल में केकेआर के लिए खेलेंगे. (Photo: AFP) ब्लेसिंग मुजारबानी आईपीएल में केकेआर के लिए खेलेंगे. (Photo: AFP)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आगामी सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुस्ताफिजुर रहमान का रिप्लेसमेंट मिल गया है. रहमान को शाहरुख खान की सह-मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के निर्देश पर अपनी टीम से आउट कर दिया था. उस फैसले के बाद जमकर बवाल हुआ था और बांग्लादेशी टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भाग नहीं ले पाई थी.

Advertisement

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. 6 फीट 8 इंच लंबे इस राइट आर्म पेसर को टी20 फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है. 29 साल के मुजारबानी अपनी तेज रफ्तार, अतिरिक्त उछाल और अहम मौकों पर विकेट निकालने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं.

ब्लेसिंग मुजरबानी की एंट्री से केकेआर के पेस अटैक को और मजबूती मिली है और आईपीएल से पहले इस टीम के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है. मुजारबानी पिछले आईपीएल सीजन में सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का पार्ट थे. तब उन्हें लुंगी एनगिडी के स्थान पर आखिरी कुछ मैचों के लिए आरसीबी ने अपनी टीम से जोड़ा था. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ब्लेसिंग मुजारबानी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. उन्होंने 89 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 21.34 की औसत 106 विकेट लिए हैं.

Advertisement

मुजारबानी ने पीएसएल से नाता तोड़ा
ब्लेसिंग मुजारबानी अपनी लंबाई और अतिरिक्त उछाल के लिए जाने जाते हैं. भारतीय पिचों पर भी उनकी यह खासियत बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती है. मुजारबानी को पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में खेलने के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने साइन किया था. वह चोटिल शमर जोसेफ की जगह टीम में शामिल हुए थे और उन्हें लगभग 1.1 करोड़ पीकेआर (पाकिस्तानी रुपये) में साइन किया गया था.

हालांकि, आईपीएल 2026 के लिए चुने जाने के बाद ब्लेसिंग मुजारबानी ने पीएसएल से नाम वापस ले लिया. देखा जाए तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पिछले सीजन में भी साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने पेशावर जाल्मी को छोड़कर मुंबई इंडियंस (MI) के लिए आईपीएल में खेलने का फैसला किया था.

ब्लेसिंग मुजारबानी हाल ही में खत्म हुए आईसीसी मेन्स टीर्ल्ड कप 2026 में भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आए थे. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहे. उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17/4 का उनका स्पेल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिसकी बदौलत जिम्बाब्वे ने सुपर-8 राउंड में जगह बनाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement