4,4,4,4,4... व‍िराट कोहली ने कग‍िसो रबाडा को रगड़ा, फ‍िर ऐसे ल‍िया गया बदला, देखें VIDEO

अहमदाबाद में गुरुवार को IPL 2026 के मुकाबले में विराट कोहली ने कगिसो रबाडा के खिलाफ लगातार 5 चौके जड़कर तूफानी शुरुआत दी. हालांकि रबाडा ने अगले ओवर में उन्हें आउट कर बदला लिया. कोहली ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाए.

Advertisement
व‍िराट कोहली ने कग‍िसो रबाडा के एक ही ओवर में 30 अप्रैल को पांच चौके जड़े (Photo: ITG) व‍िराट कोहली ने कग‍िसो रबाडा के एक ही ओवर में 30 अप्रैल को पांच चौके जड़े (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अहमदाबाद ,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

Kohli 5 our Vs Rabada GT vs RCB IPL 2026: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के 42वें मुकाबले में गुरुवार (30 अप्रैल) को गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में  भिड़ंत देखने को मिली.

टॉस जीतकर गुजरात टाइटन्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद RCB की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. खासकर विराट कोहली ने आते ही मैच का टोन सेट कर दिया.

Advertisement

पारी के दूसरे ओवर में कोहली ने कगिसो रबाडा पर हमला बोलते हुए लगातार 5 चौके जड़ दिए. रबाडा जैसे तेज गेंदबाज के खिलाफ इस तरह की बल्लेबाजी ने स्टेडियम का माहौल गरमा दिया. हालांकि वह ओवर की आखिरी गेंद पर छठा चौका नहीं लगा सके.

लेकिन असली मुकाबला चौथे ओवर और रबाडा के दूसरे ओवर में देखने को मिला, जब रबाडा ने वापसी करते हुए कोहली को आउट कर दिया. कोहली ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाए और वो राश‍िद खान के हाथों लपके गए. कोहली की इस पारी में कुल 5 चौके और 1 छक्का आया और उनका स्ट्राइक रेट 215.38 रहा.   

गुजरात टाइटन्स प्लेइंग XI: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement