नो बॉल पर हारी RCB की टीम, गुस्साए कोहली ने फैसले पर उठाए सवाल

अंतिम ओवर में मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा बॉलिंग एंड पर थे और उनके सामने थे बेंगलुरु के शिवम दुबे. मलिंगा ने दुबे को गेंद की और इस दौरान उनका पैर क्रीज के बाहर था, लेकिन अंपायर की नजर इस पर नहीं पड़ी और मैच मुंबई के पाले में चला गया.

Advertisement
विराट कोहली (PHOTO - iplt20.com) विराट कोहली (PHOTO - iplt20.com)

अजीत तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार को खेले गए आईपीएल मैच की आखिरी गेंद पर विवाद उत्पन्न हो गया है. मुंबई के 187 रनों का पीछा करने उतरी कोहली की टीम बेंगलुरु को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 7 रनों की दरकार थी. लेकिन यह गेंद नो बॉल होने के बावजूद गेंद करार दी गई और बेंगलुरू की टीम 6 रन से हार गई.

Advertisement

अंतिम ओवर में मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा बॉलिंग एंड पर थे और उनके सामने थे बेंगलुरु के शिवम दुबे. मलिंगा ने दुबे को गेंद की और इस दौरान उनका पैर क्रीज के बाहर था, लेकिन अंपायर की नजर इस पर नहीं पड़ी और मैच मुंबई के पाले में चला गया.

हालांकि, अंपायर के इस फैसले पर कोहली ने सवाल उठाया और कहा कि हम आईपीएल लेवल पर क्रिकेट खेल रहे हैं कोई कल्ब क्रिकेट नहीं. अंतिम गेंद पर जो हुआ वह गलत था. अंपायर्स को अपनी आंखें खोलकर रखनी चाहिए. अगर यह मार्जिन का ही खेल है तो मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है. अंपायर को इस पर ध्यान देना चाहिए.

वहीं, मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे अभी पता चला कि हम क्रीज को पार कर गए थे. इस तरह की चीजें क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं हैं. साथ ही उन्होंने भी अंपायर के एक फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि बुमराह की एक गेंद जिसे वाइड दी गई वो वाइड नहीं थी. यह देखकर काफी निराशा हुई.

Advertisement

अगर यह गेंद नो बॉल करार दी जाती तो न केवल एक गेंद मिलती तो बल्कि एक एक्सट्रा रन और एक फ्री हिट भी मिलती. ऐसे में मैच का रिजल्ट कुछ हो सकता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »