IPL: हार से दुखी विराट बोले, कैच छोड़ने से मैच नहीं जीते जाते

‘हमारे लिए यह अच्छा दिन नहीं था. हमने कई विकेट गंवाए, लेकिन खेल में ऐसा ही होता है. हमने दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया. विकेट धीमा था और हम मौके नहीं छोड़ते तो नतीजा कुछ भी हो सकता था.’

Advertisement
विराट कोहली (BCCI) विराट कोहली (BCCI)

विश्व मोहन मिश्र

  • पुणे,
  • 06 मई 2018,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पर मौजूदा आईपीएल के 35वें मैच में छह विकेट से मिली जीत में अपने स्पिनरों रवींद्र जडेजा और हरभजन सिंह के प्रदर्शन की तारीफ की. दूसरी तरफ, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कैच टपकाए जाने पर निराशा जताई .

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘स्पिनरों को इस विकेट से टर्न नहीं मिल रहा था और मेरा मानना है कि उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी की जरूरत थी. भज्जू पा और जडेजा ने वैसा ही किया. जडेजा ने विराट को आउट किया और भज्जू ने एबी को. एक टीम के रूप में हमने अच्छी गेंदबाजी की.’

Advertisement

आरसीबी के पार्थिव पटेल और युजवेंद्र चहल ने ड्वेन ब्रावो के कैच टपकाए, जिस समय चेन्नई संकट में लग रही थी. कोहली ने कहा, ‘यह करीबी मुकाबला था. कैच छोड़ने से मैच नहीं जीते जाते.’

उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह अच्छा दिन नहीं था. हमने कई विकेट गंवाए, लेकिन खेल में ऐसा ही होता है. हमने दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया. विकेट धीमा था और हम मौके नहीं छोड़ते तो नतीजा कुछ भी हो सकता था.’ धोनी के लिए चिंता का सबब प्लेऑफ से पहले अपना गेंदबाजी संयोजन दुरुस्त करना है.

उन्होंने कहा, ‘हम गेंदबाजी को लेकर थोड़े चिंतित हैं. पहले कुछ मैचों में कोई भी गेंदबाज आगे बढ़कर डेथ ओवरों के लिए तैयार नहीं था. नॉकआउट से पहले हमें डेथ ओवरों के लिए गेंदबाज तय करने हैं. इसे लेकर चिंता है और यही वजह है कि हम कुछ बदलाव कर रहे हैं.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement