किंग्स इलेवन पंजाब ने मिलर को हटाकर मुरली विजय को बनाया नया कप्तान

किंग्स इलेवन पंजाब ने मुरली विजय को आईपीएल 2016 टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों के लिए अपना कप्तान घोषित किया है. हालांकि डेविड मिलर टीम का अहम हिस्सा रहेंगे.पंजाब की टीम रविवार को राजकोट में तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात लायंस से भिड़ेगी.

Advertisement
मुरली विजय बनें किंग्स इलेवन पंजाब के नए कप्तान मुरली विजय बनें किंग्स इलेवन पंजाब के नए कप्तान

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने टूर्नामेंट में छह में से पांच मैच गंवाने के बाद शनिवार को खराब फार्म में चल रहे कप्तान डेविड मिलर को हटाकर मुरली विजय को कप्तान नियुक्त किया है.

टीम ने एक बयान में कहा, ' ने मुरली विजय को टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों के लिए अपना कप्तान घोषित किया है. हालांकि डेविड मिलर टीम का अहम हिस्सा रहेंगे. वह टीम के मजबूत खिलाड़ी हैं.' पंजाब की टीम रविवार को राजकोट में तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात लायंस से भिड़ेगी.

Advertisement

मिलर ने छह पारियों में महज 76 रन जुटाए हैं. हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 129 है. वहीं दूसरी ओर विजय ने छह पारियों में अभी तक 143 रन जोड़े हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »