क्रिकेटर्स की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने में फैंस की दिलचस्पी रहती है. ग्राउंड पर अपने गेम से लोगों का दिल जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की फैमिली भी अक्सर चर्चा में रहती है. खासकर उनके बच्चे, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं. विराट कोहली की बेटी वामिका हो या MS धोनी की बेटी जीवा, इन बच्चों के बारे में फैंस जानना चाहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बच्चे किस जेनरेशन का हिस्सा हैं?
क्या होती हैं Gen Z और Gen अल्फा की जनरेशन?
सबसे पहले समझते हैं कि आखिर Gen Z और Gen अल्फा का मतलब क्या है. अलग-अलग रिसर्च में इन जनरेशन के सालों को लेकर थोड़ा अंतर देखने को मिलता है. साल 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों को Gen Z कहा जाता है. वहीं, 2013 से 2025 के बीच जन्मे बच्चे जेन अल्फा कहलाते हैं. साल 2025 से जन्म लेने वाले बच्चों को जेन बीटा कहा जाता है.
अब जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर्स के बच्चे किस जनरेशन में आते हैं.
1. जीवा सिंह धोनी - जेन अल्फा
MS धोनी और साक्षी धोनी की बेटी जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था. जीवा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और कई बार अपने पापा को स्टेडियम में चीयर करती नजर आई हैं. साल 2012 से 2025 के बीच जन्म होने की वजह से जीवा जेन अल्फा का हिस्सा हैं.
2. वामिका कोहली - जेन अल्फा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था. कपल अपनी बेटी की प्राइवेसी का खास ध्यान रखता है. वामिका भी जेन अल्फा जेनरेशन में आती हैं.
3. अकाय कोहली - जेन अल्फा
विराट और अनुष्का के बेटे अकाय का जन्म फरवरी 2024 में हुआ था. इस लिहाज से वह भी जेन अल्फा का हिस्सा हैं. यानी वामिका और अकाय दोनों इसी जेनरेशन में आते हैं.
4. समायरा शर्मा - जेन अल्फा
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की बेटी समायरा का जन्म 2018 में हुआ था. वह भी जेन अल्फा जनरेशन से ताल्लुक रखती हैं. रोहित और रितिका के बेटे अहान का जन्म नवंबर 2024 में हुआ, इसलिए वह भी इसी जेनरेशन में आते हैं.
5. सारा और अर्जुन तेंदुलकर - जेन जी
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के दोनों बच्चे अगली जनरेशन से हैं. उनकी बेटी सारा का जन्म 12 अक्टूबर 1997 में और बेटे अर्जुन का जन्म 24 सितम्बर 1999 में हुआ था. दोनों जेन जी का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें: Gen Z Weekend Trip: 10 हज़ार के बजट में कैसे वीकेंड ट्रिप प्लान कर रहा है Gen Z?
6. अगस्त्य पांड्या - जेन अल्फा
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के बेटे अगस्त्य का जन्म 30 जुलाई 2020 को हुआ था. अगस्त्य भी जेन अल्फा हैं.
7. अंगद बुमराह - जेन अल्फा
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन के बेटे अंगद का जन्म सितंबर 2023 में हुआ था. इस तरह अंगद भी जेन अल्फा में आते हैं.
8. आर्यवीर और वेदांत सहवाग - जेन जी और जेन अल्फा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के दोनों बेटे भी क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उनके बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग का जन्म 18 अक्टूबर 2007 को हुआ था. इस लिहाज से वह Gen Z का हिस्सा हैं. वहीं, उनके छोटे बेटे वेदांत सहवाग का जन्म 2010 में हुआ था, इसलिए वो भी जेन जी जनरेशन में आते हैं. आर्यवीर अंडर-19 क्रिकेट खेलते हैं, जबकि वेदांत अंडर-16 क्रिकेट में खेल रहे हैं. इस तरह सहवाग के घर में दो अलग-अलग जेनरेशन के बच्चे हैं, जो अपने पिता की तरह क्रिकेट में आगे बढ़ रहे हैं.
इस तरह देखा जाए तो भारतीय क्रिकेटर्स के बच्चे भले ही अलग-अलग परिवारों से आते हों, लेकिन ज्यादातर जेन अल्फा का हिस्सा हैं. वहीं, सचिन तेंदुलकर के बच्चे सारा और अर्जुन और सहवाग के बच्चे Gen Z में आते हैं. यानी जिन क्रिकेटर्स को फैंस ने मैदान पर खेलते देखा, उनके बच्चे अब एक नई जनरेशन की पहचान बन रहे हैं.
aajtak.in