Nikhil Chaudhary, Australian Women Rape Case: कार में रेप और मारपीट... बुरे फंसे भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी, पीड़िता ने रोते हुए सुनाई आपबीती

27 साल के भारतीय क्रिकेटर निखिल चौधरी रेप केस में बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं. उन पर एक ऑस्ट्रेलियन महिला ने रेप का आरोप लगाया है. निखिल बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हैं. पीड़ित महिला के दोस्तों ने जिला कोर्ट को बताया कि निखिल ने कार में रेप किया है. हालांकि क्रिकेटर ने इस बात को नकारा है.

Advertisement
भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी. भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी.

aajtak.in

  • टाउन्सविले,
  • 26 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

Nikhil Chaudhary in Australian Women Rape Case: भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी अब बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं. उन पर एक ऑस्ट्रेलियन महिला ने रेप का आरोप लगाया है. निखिल ने इन आरोपों को निराधार बताया है. इस कारण से अब टाउन्सविले की जिला कोर्ट में केस चलेगा.

27 साल के निखिल बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हैं. बता दें कि यह सारा मामला मई 2021 का है. तब निखिल पर टाउन्सविले के नाइट क्लब स्ट्रिप पर एक नाइट आउट के दौरान महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था.

Advertisement

निखिल पर कार में महिला से रेप का आरोप

पीड़ित महिला के दोस्तों ने जिला कोर्ट को बताया है कि उन्होंने महिला को रोते हुए और यह कहते हुए देखा था कि उसके साथ रेप किया गया है. उन्होंने बताया कि महिला के साथ निखिल ने कार में रेप किया है. जबकि क्रिकेटर ने इस बात को नकारा है.

प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि निखिल ने कार में महिला का यौन उत्पीड़न किया गया. यह घटना फ्लिंडर्स स्ट्रीट पर हुई. इससे महिला घायल हो गई और खून बह रहा था. दूसरी ओर बचाव पक्ष इस बात पर विवाद कर रहा है कि क्या डिजिटल प्रवेश हुआ था और क्या महिला ने सहमति दी थी.

निखिल चौधरी. @Getty

निखिल और पीड़िता ने डांस और किस भी किया था

जिला कोर्ट के मुताबिक, निखिल चौधरी और 20 साल की पीड़िता की मुलाकात द बैंक नाइट क्लब के डांस फ्लोर पर हुई थी. तब दोनों ने डांस किया और किस भी किए. इसके बाद देर रात करीब 3 बजे निखिल और पीड़िता कार में बैठकर निकल गए थे.

Advertisement

पीड़िता के दोस्तों ने बताया कि दोनों को कार में जाते देख उनको चिंता भी हुई थी. उन्होंने देखा कि जब एक दोस्त ने कार के शीशे पर हाथ मारा तो पीड़ित महिला कार से बाहर आई. महिला बुरी तरह हो रही थी और उसने दोस्तों को बताया कि उसके साथ रेप हुआ है.

पीड़िता ने मां को फोन पर कही थी ये बातें

फोरेंसिक नर्स निकोल एटकेन ने कहा कि उसने कथित बलात्कार के कुछ घंटों के भीतर पीड़िता की जांच की. उन्होंने बताया कि किस सहमति से हुआ था, लेकिन संबंध सहमति से नहीं बने थे. पीड़ित को अंदरूनी चोट लगी थी.

दूसरी ओर पीड़िता की मां ने बताया कि 23 मई की जल्दी सुबह बेटी का फोन आया था. वो काफी रो रही थी और बताया कि उसके साथ मारपीट हुई है. बेटी ने बताया था कि तब वो पुलिस के साथ ही और अस्पताल जा रही है.

पीड़िता की मां ने कहा, 'बेटी ने कहा था कि वह एक लड़के से मिली थी. इसके बाद उसकी कार में बैठी, तो वो उसके पीछे पड़ गया. मैंने पूछा, 'क्या उसने तुम्हें छुआ था?' और उसने कहा... 'उसने कोशिश की.' 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »