महिला टी20 विश्व कप: भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से 6 विकेट से मिली हार, मैरिजान कैप की नाबाद पारी ने पलटा मैच

दक्षिण अफ्रीका से छह विकेटों से मिली हार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए थे. जवाब में अफ्रीका ने 5 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया. निराशाजनक बात ये रही कि हरमनप्रीत कौर अपना 200वां महिला इंटरनेशनल मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी.

Advertisement
भारत महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेटों से हार मिली (Photo: X@/ProteasWomenCSA) भारत महिला क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेटों से हार मिली (Photo: X@/ProteasWomenCSA)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:56 AM IST

महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल की राह मुश्किल होते नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम को छह विकेटों से मात दी. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 158 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य 5 गेंद रहते ही हासिल कर लिया. ये मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जा रहा था.

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के लिए ये स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं था. लेकिन मारिजान कैप की बल्लेबाजी ने इसे आसान बना दिया. 81 रन बनाए वो भी 45 गेंदों में. चार छक्के और सात चौके लगाए. इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी लिया.

भारतीय टीम की ओर से किसी भी एक बल्लेबाजी ने बड़ी पारी नहीं खेली. किसी ने भी अर्धशतक नहीं लगाया. सबसे ज्यादा रन भारतीय टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने लगाए. दीप्ति ने 29 रन बनाए. यास्तिका भाटिया 15 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 12 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 रन बनाकर आउट हुईं. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मारिजान कैप और शबनिम इस्माइल ने दो-दो विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान) 20 रन पर ही आउट हो गईं. लेकिन दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज ने तजमिन ब्रिट्स ने 40 रन बनाए. इसके बाद ही मारिजान कैप ने सधी हुई पारी खेली.

Advertisement

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर कब्जाई ट्राई सीरीज, वैभव सूर्यवंशी बने जीत के हीरो

मैरिजान कैप धीरे-धीरे अपनी नजरें गेंद पर बनाने लगीं और फिर उनका बल्ला बोलने लगा. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम को जीत दिलाई. 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप ए मैं है. प्वाइंट्स टेबल पर अभी दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया छह प्वाइट्स के साथ शीर्ष पर है. भारतीय टीम के पास चार प्वाइंट्स है. पाकिस्तान तो इस विश्व कप से बाहर हो चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »