Ind vs SL 2nd Test: बेंगलुरु टेस्ट मैच की सुरक्षा में भारी चूक, विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने पहुंचे फैन्स

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे बेंगलुरु टेस्ट मैच के दौरान तीन प्रशंसक मैदान में प्रवेश कर गए. सुरक्षाकर्मी थोड़ी मशक्कत के बाद तीनों प्रशंसकों को काबू करने में सफल रहे.

Advertisement
Virat Kohli Virat Kohli

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST
  • भारत-श्रीलंका के बीच बेंगलुरु टेस्ट
  • बीच मैदान पर पहुंच गए तीन लोग

Ind vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सुरक्षा उल्लंघन का मामला सामने आया है. बेंगलुरु में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन के अंत में तीन प्रशंसक मैदान में प्रवेश कर गए. उनमें से एक तो विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने में कामयाब रहा. यह घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के छठे ओवर में घटी जब कुसल मेंडिस तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर चोट लगने के बाद फिजियो की मदद ले रहे थे.

Advertisement

अपने स्टार खिलाड़ी को करीब से देखने का मौका भांपते हुए तीन प्रशंसक बैरिकेड को तोड़ने में कामयाब रहे और खिलाड़ियों की ओर भागे. उनमें से एक तो स्लिप एरिया में खड़े कोहली के करीब पहुंचने में कामयाब हो गया. प्रशंसक ने अपना मोबाइल निकाला और सीनियर बल्लेबाज से सेल्फी मांगी. कोहली ने भी खुशी जाहिर करते हुए सेल्फी खिंचवाई.

Lucky Fans Got the Chance to Click a selfie with Virat Kohli !!
Dream Come Moment for every fan 🥰😍

— Samy :): (@ZLX_comfort)

उधर, सुरक्षाकर्मी खिलाड़ियों की ओर दौड़े और थोड़ी मशक्कत के बाद प्रशंसकों को काबू करने में सफल रहे. मामूली सुरक्षा उल्लंघन के बारे में बात करते हुए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस घटना को लेकर कोई बड़ी बात नहीं कही, लेकिन स्वीकार किया कि सुरक्षा वास्तव में एक मुद्दा है.

Advertisement

बुमराह ने कही ये बात

बुमराह ने कहा, 'यह ऐसी चीज है जिस पर हमारा नियंत्रण नहीं है, जाहिर तौर पर सुरक्षा चिंता एक मुद्दा है. अचानक हमने महसूस किया कि कुछ लोग मैदान में आ गए,  लेकिन शुक्र है कि अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया. हमें नहीं पता कि इसके बारे में क्या कहना है. खेल का क्रेज बहुत अधिक है और प्रशंसक कभी-कभी भावुक हो जाते हैं.'

मोहाली में पहले टेस्ट के दौरान भी एक दर्शक खेल के मैदान में घुसने में कामयाब रहा था, लेकिन फिर अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया गया था.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement