Hardik Pandya IND vs NZ T20 Series: 'मैं चाहता हूं कि...', कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपने बल्लेबाजों से की ये गुजारिश

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 रनों से जीत हासिल की थी. टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक पंड्या काफी खुश दिखाई दिए. हालांकि उन्होंने अपने बल्लेबाजों से एक खास डिमांड कर डाली. हार्दिक ने कहा कि वह चाहते हैं बाकी बल्लेबाज भी गेंदबाजी करने के लिए आगे आएं.

Advertisement
हार्दिक पंड्या हार्दिक पंड्या

aajtak.in

  • माउंट माउंगानुई,
  • 21 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:52 AM IST

हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में 65 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही उसने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली. टीम इंडिया की जीत के हीरो सूर्युकुमार यादव और दीपक हुड्डा रहे. सूर्या ने बल्ले से धमाल मचा हुए नाबाद 111 रनों की पारी खेली. वहीं दीपक हुड्डा ने गेंदबाजी में महफिल लूट ली और कुल चार खिलाड़ियों को चलता किया.

Advertisement

टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या काफी खुश दिखाई दिए. हालांकि उन्होंने अपने बल्लेबाजों से एक खास डिमांड कर डाली. पंड्या ने कहा कि बल्लेबाजों को जब गेंद थमाई जाएगी तो वे हर बार सफल नहीं होंगे, लेकिन वह चाहते हैं कि बाकी बल्लेबाज भी गेंदबाजी करने के लिए आगे आएं ताकि टीम के पास बॉलिंग ऑप्शन के बेहतर विकल्प मौजूद रह सके. गौरतलब है कि दीपक हुड्डा मुख्य रूप से एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं लेकिन वह बॉलिंग करने में भी सक्षम हैं.

क्लिक करें- पंत से ओपनिंग-सूर्या नंबर 3... हार्दिक की कप्तानी में दिखा इंडिया का फ्यूचर प्लान! 

हार्दिक ने सूर्या की पारी को बताया स्पेशल

हार्दिक पंड्या ने मैच के कहा, 'मैदान काफी गीला था इसलिए गेंदबाजों को श्रेय जाता है. मैंने काफी गेंदबाजी की है, भविष्य में मैं और अधिक गेंदबाजी विकल्प देखना चाहता हूं. ऐसा नहीं है कि यह हमेशा काम करेगा, लेकिन मैं चाहता हूं कि और अधिक बल्लेबाज गेंद से योगदान दें. इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. सभी ने योगदान दिया लेकिन यह निश्चित रूप से सूर्या की एक विशेष पारी थी. हम 170-175 रन के स्कोर में भी खुश रहते.'

Advertisement

बॉलर्स ने अच्छा खेल दिखाया: हार्दिक

उन्होंने आगे कहा, 'गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और यह मानसिकता में आक्रामक होने के बारे में था. इसका मतलब हर गेंद पर विकेट लेना नहीं है लेकिन गेंद के साथ आक्रामक होना महत्वपूर्ण है.' रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर रहे पंड्या ने कहा कि बतौर कप्तान उनका काम टीम को ड्रेसिंग रूम में सही माहौल देना है.

क्लिक करें- सूर्यकुमार यादव के फैन हुए किंग विराट कोहली, पारी को बताया वीडियो गेम वाली बैटिंग

हार्दिक ने बताया, 'मैं उनसे प्रोफेशनल होने की उम्मीद करता हूं, जो वे हैं. उन्हें अपने खेल का आनंद लेने का मौका दें. यह एक ऐसा माहौल बनाने के बारे में है जहां वे सभी एक खुशहाल जगह पर हों. मैं इस टीम में कई बार देखता हूं कि सभी खिलाड़ी एक-दूसरे की सफलता से खुश होते हैं और यह महत्वपूर्ण है.'

अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने सूर्यकुमार ने कहा, 'जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया तो योजना स्पष्ट थी. 12वें-13वें ओवर में हमने अपनी बल्लेबाजी की गहराई के बारे में सोचा और 170-175 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी था. इसके पीछे का रहस्य (उनके अजीब शॉट्स के पीछे) मेरा इंटेट है और आपको अपने खेल का आनंद लेने की जरूरत है. यह उस कड़ी मेहनत के बारे में भी है जो आप अभ्यास सत्र में करते हैं.'

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »