चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने की संभावना है. वह नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत मंडपम में उनकी द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है. करीब सात साल बाद दोनों नेताओं की भारतीय जमीन पर मुलाकात होगी. गलवान झड़पों के बाद यह भारत में उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक मानी जा रही है.