IND vs NZ 1st ODI: 3 पेसर के साथ उतरेगा भारत, नंबर 8 पर अंशुल कंबोज? ऑकलैंड वनडे के लिए टीम इंडिया का प्लान तैयार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सबकी नजरें होंगी, लेकिन भारतीय टीम का कमजोर तेज गेंदबाजी आक्रमण चिंता बढ़ा रहा है. बुमराह, प्रसिद्ध और हर्षित उपलब्ध नहीं हैं. वहीं, कुलदीप यादव की प्लेइंग XI में जगह और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की उम्र भी चर्चा में है.

Advertisement
भारत और  न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को पहला वनडे मुकाबला है (Photo: X/@BCCI) भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को पहला वनडे मुकाबला है (Photo: X/@BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • ऑकलैंड ,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (4 नवंबर) से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले पहले मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली आकर्षण का केंद्र होंगे. इस दौरे को दोनों दिग्गजों का इस देश का आखिरी दौरा माना जा रहा है. हालांकि, इस सीरीज में भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसका कमजोर तेज गेंदबाजी आक्रमण है. पहला वनडे भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा.

Advertisement

जसप्रीत बुमराह को टेस्ट मैचों के लिए सुरक्षित रखा गया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में अभी कुछ सप्ताह लग सकते हैं. ऐसे में मोहम्मद सिराज पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी. बाकी चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरा, अंशुल कंबोज और आकिब नबी के पास कुल मिलाकर सिर्फ 29 वनडे मैचों का अनुभव है. इनमें अर्शदीप ने 18, गुरनूर ने 9 और अंशुल-आकिब ने एक-एक वनडे खेला है.

भारत इस सीरीज में अपनी पूरी ताकत के साथ नहीं उतरेगा. पांचवां वनडे 15 नवंबर को खत्म होगा, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होना है. इसी वजह से कप्तान शुभमन गिल भी आखिरी दो वनडे नहीं खेलेंगे और टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे.

गिल ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा कि अगर वनडे और टेस्ट सीरीज के बीच पर्याप्त अंतर होता तो सभी पांच मैच खेले जा सकते थे. लेकिन दोनों सीरीज के बीच कम समय होने के कारण खिलाड़ियों के वर्कलोड को संभालना जरूरी है. उन्होंने कहा कि दोनों फॉर्मेट महत्वपूर्ण हैं, लेकिन टेस्ट टीम का हिस्सा कुछ खिलाड़ियों को आखिरी दो वनडे से बाहर रहना होगा.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड ODI में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव तय! नंबर 4 और पेस बॉल‍िंग अटैक पर फंसा पेच, ये 9 ख‍िलाड़ी पक्के

Advertisement

WTC फाइनल की रेस भी भारत के लिए मुश्किल
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) की अंक तालिका का समीकरण बदल दिया है. फिलहाल चौथे स्थान पर मौजूद भारत को अपने बाकी सात टेस्ट मैचों में से कम से कम छह जीतने होंगे. इसके साथ ही उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.

यह भी पढ़ें: ना Jio हॉटस्टार, ना Fancode... भारत vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज कहां देखें? इस चैनल पर एकदम FREE

गिल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज काफी अच्छी और बैलेंस रही, जिससे पॉइंट टेबल का समीकरण दिलचस्प हो गया है. भारत को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज और फिर घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके वह फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बना रहेगा.

भारत का टॉप ऑर्डर तय, नंबर 8 पर कंबोज को मौका?
वनडे टीम में भारत का टॉप ऑर्डर लगभग तय है. रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे. इसके बाद विराट कोहली और उपकप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर उतरेंगे. केएल राहुल पांचवें नंबर पर विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे.

छठे और सातवें नंबर पर अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, नीतीश सिर्फ पहले वनडे के लिए उपलब्ध हैं. हर्षित राणा की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट अंशुल कंबोज को आठवें नंबर पर मौका दे सकता है. कंबोज की बल्लेबाजी में बड़े शॉट लगाने की क्षमता भी टीम के काम आ सकती है.

यह भी पढ़ें: IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, ट्रेनिंग में आपस में भिड़े दो खिलाड़ी, पहला वनडे नहीं खेलेगा ये स्टार बल्लेबाज

Advertisement

ईडन पार्क की छोटी बाउंड्री भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. यहां सीधे हाथ की ओर बाउंड्री की दूरी करीब 55 मीटर है. ऐसे में भारत सिराज, अर्शदीप सिंह और लंबे कद के गुरनूर बरार के रूप में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है.

कुलदीप यादव को लेकर फंसा पेंच
भारतीय टीम में कुलदीप यादव की मौजूदगी के बावजूद उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की नहीं है. मौजूदा टीम में वह 201 वनडे विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. लेकिन हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में टीम संयोजन उनके खिलाफ जा सकता है.

हालांकि, वर्ल्ड कप को देखते हुए मिडिल ओवर्स में विकेट लेने वाले गेंदबाज की अहमियत बढ़ गई है. वनडे के 11वें से 40वें ओवर के बीच सिर्फ चार फील्डर ही 30 गज के घेरे से बाहर रह सकते हैं. ऐसे में कुलदीप जैसे अटैकिंग स्पिनर की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है.

गिल ने भी माना कि मिडिल ओवर्स में विकेट निकालना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि ईडन पार्क की छोटी सीधी बाउंड्री को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि कितने ओवर स्पिनरों से कराए जाएंगे. लेकिन वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम को मिडिल ओवर्स में विकेट लेने वाले गेंदबाज की जरूरत है, चाहे वह स्पिनर हो या तेज गेंदबाज. उनके मुताबिक, इस दौरान विकेट नहीं मिलने पर मैच हाथ से निकल सकता है और यह भारतीय टीम के लिए पहले भी परेशानी रही है.
यह भी पढ़ें: IND A vs NZ A: यशस्वी जायसवाल ने काटा गदर! न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ ठोका शतक, आखिर कौन जीता मैच?

Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम भी उम्र को लेकर चिंतित
भारत के सामने जहां तेज गेंदबाजी में अनुभव की कमी है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी अपनी अलग चुनौती से जूझ रही है. कप्तान मिचेल सेंटनर के मुताबिक, उनकी वनडे टीम के खिलाड़ियों की औसत उम्र 34 से 35 साल के बीच है.

सेंटनर ने संकेत दिया कि टीम के कई खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप को अपने करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट मान सकते हैं. 34 वर्षीय कप्तान ने कहा कि अभी किसी खिलाड़ी ने उनसे इस बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद फोकस दोबारा टी20 क्रिकेट पर शिफ्ट होगा. अगला टी20 वर्ल्ड कप भी खिलाड़ियों की प्राथमिकता रहेगा.

न्यूजीलैंड की वनडे टीम

पहले तीन वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर और हेनरी निकोल्स.

आखिरी दो वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट.

भारत की वनडे टीम
पहले तीन वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वॉड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहला वनडे), आक‍िब नबी.

Advertisement

चौथे और पांचवें वनडे के लिए अपडेटेड स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
सीरीज के सभी पांच मुकाबले डे-नाइट होंगे. भारतीय समयानुसार सभी मैच सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे. न्यूजीलैंड में सभी मैच दोपहर 3 बजे और ब्रिटेन में रात 2 बजे शुरू होंगे.

मैच  तारीख  वेन्यू  समय
पहला ODI  4 नवंबर  ईडन पार्क सुबह 7:30
दूसरा ODI   7 नवंबर  वेलिंगटन सुबह 7:30
तीसरा ODI 10 नवंबर हैमिल्टन सुबह 7:30
चौथा ODI  13 नवंबर माउंट माउंगानुई सुबह 7:30
पांचवां ODI  15 नवंबर  माउंट माउंगानुई सुबह 7:30

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »