चैंपियंस ट्रॉफी टीम में धोनी-शिखर-पंड्या शामिल, गंभीर-रैना की वापसी नहीं

आखिरकार लंबे विवाद के बाद बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. भारत अपनी पूरी ताकत से भरी हुई टीम इंग्लैंड भेजेगा. टीम में गौतम  गंभीर और सुरेश रैना को जगह नहीं दी गई है. पूरी टीम इस प्रकार है. -

Advertisement
विराट कोहली एंड टीम, गंभीर विराट कोहली एंड टीम, गंभीर

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

आखिरकार लंबे विवाद के बाद बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. भारत अपनी पूरी ताकत से भरी हुई टीम इंग्लैंड भेजेगा. टीम में गौतम  गंभीर और सुरेश रैना को जगह नहीं दी गई है.

15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मनीष पांडे.

Advertisement

आईसीसी का दूसरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 1 जून को इंग्लैंड में होगा. पिछले चैंपियन भारत का पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान से है. आईसीसी को टीम लिस्ट भेजने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल थी. लेकिन आईसीसी से राजस्व विवाद के कारण बीसीसीआई ने भारतीय टीम का तय समय पर ऐलान नहीं किया. रविवार को बीसीसीआई एसजीएम में फैसला किया गया कि भारत आईसीसी से फिलहाल कोई लीगल बहस में नहीं पड़ेगा और टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी.

ग्रुप बी में भारत के कब-कब मुकाबले

1. 4 जून : भारत vs पाकिस्तान, एजबेस्टन, बर्मिंघम, 3.00 pm

2. 8 जून : भारत vs श्रीलंका, केनिंगटन ओवल, लंदन, 3.00 pm

3. 11 जून : भारत vs द. अफ्रीका, केनिंगटन ओवल, लंदन, 3.00 pm

-ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं.

Advertisement

-सेमीफाइनल मुकाबले 14 और 15 जून को, फाइनल 18 जून को खेला जाएगा.

चैंपियंस ट्रॉफी कब-कब किसने जीती

1. विल्स इंटरनेशनल कप (बांग्लादेश), 1998-99, द. अफ्रीका ने जीता

2. आईसीसी नॉकआउट (केन्या), 2000-01, न्यूजीलैंड ने जीता

3. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (श्रीलंका), 2002-03, भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता

4. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(इंग्लैंड), 2004, वेस्टइंडीज विजेता

5. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (भारत), 2006-07, ऑस्ट्रेलिया विजेता

6. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (द. अफ्रीका), 2009-10, ऑस्ट्रेलिया विजेता

7. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (इंग्लैंड), 2013, भारत विजेता

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »