एंटिगुआ टेस्ट: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 92 रन से हराया, अश्विन बने 'मैन ऑफ द मैच'

फॉलोआन के बाद दूसरी पारी में भी कैरिबियाई टीम 231 रन पर ढेर हो गई और भारत ने मैच जीत लिया. चार टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया अब 1-0 से आगे हो गई है. 7 विकेट लेने वाले आर. अश्विन 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए.

Advertisement
अश्विन बने 'मैन ऑफ द मैच' अश्विन बने 'मैन ऑफ द मैच'

अंजलि कर्मकार

  • एंटिगुआ,
  • 25 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीत लिया है. एंटिगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 92 रन से मात दी. पहली पारी में भारत ने 8 विकेट पर 566 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में 243 रन बनाकर आउट हो गई. फॉलोआन के बाद दूसरी पारी में भी कैरिबियाई टीम 231 रन पर ढेर हो गई और भारत ने मैच जीत लिया. चार टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया अब 1-0 से आगे हो गई है. 7 विकेट लेने वाले आर. अश्विन 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए.

Advertisement

वेस्टइंडीज ने की खराब शुरुआत
को ये जीत मैच के चौथे दिन ही मिल गई. चौथे दिन वेस्टइंडीज ने 21/1 रन से आगे खेलना शुरू किया. वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और ब्रावो 10 रन पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट हो गए. इसके बाद बैटिंग करने आए मार्लोन सैमुअल्स ने चंद्रिका के साथ शानदार साझेदारी की और अगले 22 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों ने वेस्टइंडीज के स्कोर में 67 रन जोड़े. आर. अश्विन ने चंद्रिका (31) को साहा के हाथों कैच कराया. ने जरमैन ब्लैकवुड (0) को भी कोहली के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा. इसके बाद अश्विन ने सैमुअल्स को बोल्ड किया.

रोस्टन चेस के रूप में लगा वेस्टइंडीज को छठा झटका
फिर वेस्टइंडीज को छठा झटका रोस्टन चेस (8) के रूप में लगा, जो अश्विन की बॉल पर कैच आउट हुए. इसके बाद क्रीज पर आए शेन डोरिक ने 9 रन बनाया ही था कि अमित मिश्रा ने को सातवां झटका दिया. डोरिक एनबीडब्ल्यू हो गए.

Advertisement

कप्तान जेसन होल्ड ने बनाए 16 रन
कप्तान जेसन होल्डर (16) आउट होने वाले आठवें बैट्समैन रहे, उन्हें अश्विन ने बोल्ड कर दिया. देवेंद्र बिशू के रूप में वेस्टइंडीज का नौवां विकेट गिया, उन्हें ने पुजारा के हाथों कैच कराया. कैरिबियाई टीम का दसवां और आखिरी विकेट शैनन गेब्रिएल (4) का रहा, जो अश्विन की बॉल पर बोल्ड हो गए. सात विकेट लेने पर आर. अश्विन को चुना गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »