'विराट, मेरी तरफ तो देख लो...', नन्ही फैन की गुहार पर पिघल गए कोहली, किया कुछ ऐसा कि जीत लिया सबका दिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान विराट कोहली शून्य पर आउट हुए. लेकिन दूसरी पारी में जब वह मैदान पर फील्डिंग करने उतरे तो फैन्स का जोश हाई हो गया. इस दौरान एक छोटी बच्ची ने विराट कोहली को बड़े ही प्यारे अंदाज में पुकारा जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
कोहली को देख खुशी से झूमे फैन्स. (photo: Reuters/itgd) कोहली को देख खुशी से झूमे फैन्स. (photo: Reuters/itgd)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के रन मशीन विराट कोहली मैदान पर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते हुए नजर आते रहते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे. वह खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए थे.

विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए हमेशा की तरह बड़ी तादाद में फैन्स स्टेडियम पहुंचे थे. विराट कोहली ने सीरीज के पहले मुकाबले में शतक जड़कर फॉर्म का परिचय दिया था. लेकिन आखिरी मुकाबले में वह फ्लॉप रहे.

Advertisement

बल्ले से फ्लॉप रहने के बावजूद फील्डिंग करते समय मैदान पर कोहली को देखकर फैन्स उन्हें चीय करते नजर आए. इस बीच विराट कोहली और एक नन्ही सी फैन के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.

बच्ची ने पुकारा

मैदान के स्टैंड्स में बैठी एक छोटी सी बच्ची अपने चहेते खिलाड़ी विराट कोहली का ध्यान अपनी ओर खींचने की पूरी कोशिश कर रही थी. नन्ही फैन ने बड़ी मासूमियत से चिल्लाते हुए कहा कि विराट, मेरी तरफ तो देख लो!

कोहली की पड़ी नजर 

बच्ची की यह प्यारी पुकार आखिरकार रंग लाई. जब विराट कोहली की नजर उस छोटी सी फैन पर पड़ी, तो उन्होंने बिना देर किए बेहद प्यार से उसकी तरफ देखकर हाथ हिलाया. अपने पसंदीदा खिलाड़ी से ऐसा प्यारा रिएक्शन मिलते ही उस नन्ही बच्ची की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान खिल उठी.

Advertisement

यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स विराट कोहली के इस सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. विराट कोहली अगली बार नीली जर्सी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले विराट कोहली की परफॉर्मेंस पर चयनकर्ताओं की नजरें रहने वाली है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »