IND vs USA Live Score, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम ने यूएसए पर कसा शिकंजा, मिलिंद कुमार 34 रन बनाकर आउट

India (IND) vs USA Live Score, T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला है. भारतीय टीम अपने घर पर खेल रही है और उसका पलड़ा काफी भारी दिख रहा है.

Advertisement
भारतीय टीम पहले मैच में यूएसए का सामना कर रही है. (Photo: BCCI) भारतीय टीम पहले मैच में यूएसए का सामना कर रही है. (Photo: BCCI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 07 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:02 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 के मैच नंबर-3 में आज (7 फरवरी) भारत का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत ने इस मुकाबले में यूएसए को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए यूएसए का स्कोर 12 ओवर के बाद 71-4 है.

Advertisement

भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है और वो अपना टाइटल डिफेंड करने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट में उतरी है. वैसे अब तक किसी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. साथ ही कोई टीम टाइटल डिफेंड भी नहीं कर पाई है. अब भारतीय टीम इस मिथक को तोड़ना चाहेगी. भारत-यूएसए मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

टारगेट का पीछा करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावरप्ले में तीन विकेट खोए. सलामी बल्लेबाजों एंड्रीज गौस (6 रन) और सैतेजा मुक्कमल्ला (2 रन) को मोहम्मद सिराज ने चलता किया. वहीं कप्तान मोनांक पटेल (0 रन) को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा.

सूर्यकुमार की तूफानी फिफ्टी, टॉप ऑर्डर फ्लॉप
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 161 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. अभिषेक शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए. अभिषेक को अली खान ने पवेलियन भेजा. ईशान किशन और तिलक वर्मा ने क्रीज पर जमने की कोशिश की, लेकिन पावरप्ले के आखिरी ओवर में शैडली वान शल्कविक ने बेहतरीन गेंदबाजी कर दी. ओवर की दूसरी गेंद पर शल्कविक ने ईशान (20 रन) को आउट किया. फिर अंतिम दो गेंदों पर शल्कविक ने तिलक वर्मा (25 रन) और शिवम दुबे (0 रन) को चलता किया. शिवम के आउट होने के समय भारत का स्कोर 46/4 था.

Advertisement

रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या ने भी निराश किया. रिंकू 6 रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद मोहसिन का शिकार बने. वहीं हार्दिक पंड्या को हरमीत सिंह ने चलता किया. हार्दिक के आउट होने के समय भारत का स्कोर 77/6 था. यहां से अक्षर पटेल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच सातवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हुई. अक्षर पटेल 14 रन पर बनाकर हरमीत का शिकार बने. अक्षर के आउट होने के कुछ देर बाद ही कप्तान सूर्या ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली.

यह भी पढ़ें: कौन है ये अमेरिकी गेंदबाज, जिसने भारत के खिलाफ की तूफानी गेंदबाजी... साउथ अफ्रीका से है खास कनेक्शन

सूर्यकुमार यादव क्रीज पर जमे रहे, लेकिन इसी बीच भारत ने अर्शदीप सिंह (4 रन) और वरुण चक्रवर्ती (0 रन) के विकेट गंवा दिए. सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार छक्के शामिल रहे. यूएसए की ओर से शैडली वान शल्कविक ने 25 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं हरमीत सिंह को दो सफलताएं हासिल हुईं.

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया. बुमराह वायरल फीवर के चलते चयन के लिए अनुपस्थित थे. वहीं संजू सैमसन, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुदंर भी प्लेइंग-11 से आउट रहे. ईशान किशन को संजू पर तवज्जो दी गई.

Advertisement

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती.

मुकाबले में यूएसए की प्लेइंग-11: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर.

ओपनिंग सेरेमनी में बादशाह-नोरा फतेही छाए
भारत-यूएसए के मैच से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित हुई. इस सेरेमनी में ऋषभ शर्मा और शिवमणि ने संगीतमय प्रस्तुति दी. आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट का आधिकारिक उद्घाटन किया. रैपर बादशाह और अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी अपनी परफॉर्मेंस से ओपनिंग सेरेमनी में समां बांधा.

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के इस मुकाबले से पहले सिर्फ एक बार आमने-सामने हुई थीं. साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में वो मुकाबला खेला गया था.  न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने यूएसए को 7 विकेट से पराजित किया था.

भारत का फुल स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर.

Advertisement

संयुक्त राज्य अमेरिका का स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement