IND vs SL: ऋषभ पंत के एक छक्के ने बदला इतिहास! तोड़ डाला एडम गिलक्रिस्ट का सबसे खतरनाक रिकॉर्ड

ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे. लेकिन अपनी छोटी सी पारी के दौरान ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अपने टेस्ट करियर में पंत ने छोटी सी उम्र में ही कई बड़ी उलब्धियां हासिल कर ली है.

Advertisement
ऋषभ पंत ने बल्ले से फिर किया कमाल. (PHOTO: AP) ऋषभ पंत ने बल्ले से फिर किया कमाल. (PHOTO: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है. भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं. इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी.

ऋषभ पंत 62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे. पंत के पास बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी करने का बेहतरीन मौका था. लेकिन वह एक बार फिर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे.

Advertisement

हालांकि, ऋषभ पंत द्वारा लगाया एक छक्का कई मायनों में खास रहा. इस एक छक्के की बदौलत ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गिलक्रिस्ट का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करने के साथ ही पंत ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली है. 

विदेशी धरती पर पंत का जलवा

विदेशी जमीं पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अब ऋषभ पंत दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. गॉल टेस्ट में लगाए छक्के के साथ ही विदेशी सरजमीं पर उनके नाम अब 57 छक्के दर्ज हो चुके हैं. उन्होंने 56 छक्कों वाले एडम गिलक्रिस्ट को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है. इस लिस्ट में अब सिर्फ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (69 छक्के) ही पंत से आगे हैं.

Advertisement

इस मामले में गेल भी हैं पंत से पीछे

टेस्ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के नाम दर्ज है. उन्होंने कुल 69 छक्के जड़े हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आ गए हैं, जिन्होंने 57 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट (56 छक्के) को पीछे छोड़ दिया है. वेस्टइंडीज के तूफानी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल 51 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस 45 छक्कों के साथ इस खास लिस्ट में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं.

100 छक्के पूरे करने से बस दो कदम दूर

पंत के टेस्ट करियर का ग्राफ लगातार आगे की तरफ बढ़ रहा है. अब तक खेले 51 टेस्ट मैचों की 88 पारियों में उन्होंने 43.33 की बेहतरीन औसत से 3,596 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि पंत के पूरे टेस्ट करियर में अब तक 98 छक्के हो चुके हैं. वे टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 100 छक्के पूरे करने वाले महज चौथे बल्लेबाज बनने से सिर्फ 2 छक्के दूर हैं. अगर गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में उनके बल्ले से 2 छक्के और निकल जाते हैं, तो वे बेन स्टोक्स (138), ब्रैंडन मैकुलम (107) और एडम गिलक्रिस्ट (100) के साथ इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »