IND vs NZ: 13000 रनों के महा-रिकॉर्ड पर कोहली की नजर, 12 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, आज तक कोई नहीं कर पाया ये करिश्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में ही विराट कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. विराट कोहली कुछ ऐसा कर जाएंगे जो आज से पहले दुनिया के किसी बल्लेबाज ने कभी नहीं किया है. लिहाजा पहले वनडे मैच में फैन्स को उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी.

Advertisement
कोहली बल्ले से करेंगे कमाल. (PHOTO: AFP) कोहली बल्ले से करेंगे कमाल. (PHOTO: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में सभी की निगाहें दिग्गजों की वापसी पर टिकी हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की हो रही है. 

विराट कोहली इस सीरीज के पहले ही मुकाबले में एक महा-रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं, जिसे आज तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं छू सका है. विराट कोहली अगर पहले मैच में 12 रन बना लेते हैं तो वह यह करिश्मा कर लेंगे. 

Advertisement

विराट कोहली जैसे ही इस मैच में 12 रन बनाएंगे, वह वनडे क्रिकेट में नंबर 3 की पोजीशन पर बैटिंग करते हुए 13,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे.

वनडे फॉर्मेट में नंबर तीन की पोजीशन को बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता है. विराट कोहली ने इस पोजीशन पर खेलते हुए अब तक 250 पारियों में 61.55 की अविश्वसनीय औसत और 95.4 की स्ट्राइक रेट से 12,988 रन बनाए हैं. इसमें उनके 48 वनडे शतक और 69 अर्धशतक शामिल हैं.

रिकी पोंटिंग छूट जाएंगे काफी पीछे

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग (12,662 रन) हैं. पोंटिंग के अलावा दुनिया का कोई अन्य बल्लेबाज नंबर 3 पर 10,000 रन भी पूरे नहीं कर पाया है. वहीं, अगर क्रिकेट इतिहास में किसी एक खास बैटिंग पोजीशन पर सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड की बात करें तो वह महान सचिन तेंदुलकर (ओपनिंग करते हुए 15,310 रन) के नाम है. अब विराट नंबर-3 पर इतिहास  रचने से सिर्फ 12 रन दूर हैं.

Advertisement

कीवी गेंदबाजों के लिए 'काल' हैं कोहली

न्यूजीलैंड की टीम के लिए विराट कोहली हमेशा से सबसे बड़ी मुसीबत साबित हुए हैं. पिछले 16 सालों में कीवियों के खिलाफ विराट ने 36 वनडे मैचों की 36 पारियां में 3 बार नाबाद रहते हुए कमाल की बल्लेबाजी की है.  विराट कोहली के बल्ले से इस दौरान 57.48 की औसत के साथ 1,897 रन निकले हैं. विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 शतक और 10 अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है. 

फॉर्म, मोमेंटम और वर्ल्ड कप का मिशन

साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज बेहद खास है. 38 साल के होने जा रहे विराट कोहली इस समय गजब की फॉर्म में चल रहे हैं. साल 2026 में उन्होंने अब तक खेली 9 पारियों में 69 की दमदार औसत से 552 रन कूटे हैं, जिसमें 2 शतक (उच्चतम 139*) और 3 अर्धशतक शामिल हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »