IND vs NZ: 6,6,6,6...गेंदबाज ने बल्ले से मचाया हाहाकार! 11वें नंबर पर उतरकर खेली विस्फोटक पारी, 23 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने भारतीय गेंदबाजों को मुश्किल में डालने का काम किया. उन्होंने अर्शदीप सिंह के 38वें ओवर में तीन छक्के जड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही 23 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता भी हासिल की.

Advertisement
ऑकलैंड के ईडन पार्क में हुआ कमाल. (PHOTO: AP) ऑकलैंड के ईडन पार्क में हुआ कमाल. (PHOTO: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय गेंदबाजों के दमदार स्पेल के आगे कीवी टीम 146 रनों पर 9 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. 

तभी 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने मैदान पर ऐसा तूफान खड़ा किया कि हर कोई देखता रह गया. टिकनर ने महज 23 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 34 रनों की आतिशी पारी खेलकर वनडे क्रिकेट का एक बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Advertisement

अपनी इस आक्रामक पारी के दौरान ब्लेयर टिकनर ने अर्शदीप सिंह के आखिरी ओवर में तीन छक्के जमाए. इसके साथ ही वह वनडे इतिहास में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा 4 छक्के जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. 

टिकनर से पहले यह करिश्मा सिर्फ पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर (इंग्लैंड के खिलाफ 4 छक्के, 2016) और नसीम शाह (न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 छक्के, 2025) ही कर पाए थे. अब इस एलीट लिस्ट में ब्लेयर टिकनर का नाम भी शामिल हो गया है. 

शेन बॉन्ड का 23 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

न्यूजीलैंड के लिए 11वें नंबर पर खेलते हुए एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब तक पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड के नाम दर्ज था. बॉन्ड ने 11 जनवरी 2003 को भारत के खिलाफ ही ऑकलैंड में 3 छक्के जड़े थे. अब 23 साल बाद ब्लेयर टिकनर ने 4 छक्के ठोककर अपनी ही टीम के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है.  

Advertisement

इसके अलावा क्रिस प्रिंगल (2 छक्के, बनाम वेस्टइंडीज, 1994) और ट्रेंट बोल्ट (2 छक्के, बनाम श्रीलंका, 2015) भी इस खास लिस्ट में शामिल रहे हैं. लेकिन अब ब्लेयर टिकनर ने 4 छक्के ठोककर नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: जन्मदिन से पहले इमोशनल सरप्राइज...बाउंड्री पर खड़े थे विराट, तभी फैन्स ने ऐसे जीत लिया दिल

न्यूजीलैंड ने बनाए 185 रन

इसी काउंटर-अटैकिंग पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रनों के फाइटिंग टोटल तक पहुंचने में कामयाब रही. कीवी टीम की ओर से टिम सीफर्ट ने 38 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन बनाए. वहीं भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट चटकाए, जबकि गुरनूर बरार को 3 और अंशुल कंबोज को 2 सफलताएं मिलीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »